जायरा वसीम के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Khabar NonStop
दंगल′ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने शनिवार रात दिल्ली से मुंबई जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक सहयात्री पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी
रविवार देर शाम अंधेरी के रहने वाले आरोपी विकास सचदेव को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच, विस्तारा एयरलाइंस ने अभिनेत्री से माफी मांगा और घटना को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सौंप दिया है।
जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354 और POCSO के तहत FIR
लाइव वीडियो की है शेयर
जायरा ने इस घटना को ‘इंस्टाग्राम’ पर लाइव वीडियो के जरिए साझा किया। इसमें जायरा रोते हुए बता रही हैं कि विस्तारा फ्लाइट में अधे़ड उम्र का एक व्यक्ति बार-बार उन्हें अपने पैर से पीठ और गले पर छूने की कोशिश करता रहा, जबकि उस वक्त वह आधी नींद में थीं। जायरा ने सवाल किया- ‘क्या किसी ल़़डकी के साथ ऐसा होना चाहिए? यह भयावह था। क्या किसी ल़़डकी की इस तरह सुरक्षा की जाती है। अगर आप खुद अपनी मदद के लिए आगे नहीं ब़़ढे तो कोई भी मदद के लिए नहीं आता। इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती।’
‘मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरी जिंदगी में मेरी बेटी मीशा है’ :शाहिद
घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की
जायरा ने कहा की उन्होंने पूरी घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की, लेकिन केबिन लाइट्स डिम होने के कारण नहीं कर पाई। उन्होंने कहा ‘मैंने पहले इसे इग्नोर करने की कोशिश की। मुझे लगा ऐसा टर्बुलेंस के कारण हो रहा है, लेकिन बाद में लगा कि यह बदतमीजी है। इसके बाद भी वह नहीं ठहरा और उसने मेरे हाथ व कमर तक अपने पैर पहुंचा दिए।’
महिला आयोग ने दिया नोटिस
इस बारे में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि हम एयर विस्तारा को नोटिस भेज रहे हैं कि उन्होंने जायरा की मदद नहीं की और विमान से उतरने के बाद भी उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iSvQ1L
Comments
Post a Comment