sss

; //]]>

‘मैं असफलता से नहीं डरता’: युवराज सिंह - Khabar NonStop

Yuvraj Singh

 

स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद में बैठे हैं लेकिन एक बार फिर से चयनकर्ताओं ने उन्हें निराश कर दिया है। दरअसल, सोमवार को सेलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम का एलान किया था, जिसमें युवराज सिंह को एक बार फिर बाहर रखकर नए चेहरों को शामिल किया गया है।

इस बैठक से पहले माना जा रहा था कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली और शिखर धवन समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद शायद युवराज सिंह को दुबारा मौका मिल सकता है टीम में शामिल होने का। लेकिन सेलेक्टर्स ने युवा चेहरों को मौका देना सही समझा। वहीं, टीम की घोषणा के बाद चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा, कि ‘फिटनेस की वजह से युवराज को टीम में जगह नहीं मिली, इसके अलावा उन्होंने हाल के दिनों में किसी चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा में हिस्सा भी नहीं लिया है।’ इसके बाद यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में युवराज ने कहा कि ‘भले ही मैं नाकाम रहा हूं, लेकिन, 2019 वर्ल्ड कप तक तक उम्मीद नहीं छोडूंगा।’

एक बार फिर से धोनी के सामने लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे

युवराज ने कहा कि वह फिटनेस टेस्ट में फेल हो रहा हूं। हालांकि, पिछले 3 फिटनेस टेस्ट मैं पास नहीं पाएं है, लेकिन रविवार बीते को उन्होंने ये टेस्ट पास कर लिया है। युवराज ने बताया कि, अपने करियर को लेकर कोई भी फैसला वह स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं असफलता से नहीं डरता। मैं उतार चढ़ावों गुजरा हूं। इससे आप मजबूत बनेंगे और अगले स्तर पर पहुंचेंगे।’

तीरंदाजी: दीपिका ने हासिल किया कांस्य पदक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2As4QQs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop