कोच शास्त्री के बाद अब रोहित शर्मा ने किया धोनी का समर्थन - Khabar NonStop
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के बाद मंगलवार को सीनियर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जगह को लेकर उनका समर्थन किया है।
क्या कहा रोहित ने ?
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सँभालने वाले रोहित ने धोनी की जगह को लेकर उठ रहे सवालों पर टिप्पणी की है। एक टीवी चैनल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे हैरानी है कि यह सवाल उठाया जा रहा है। यदि आप हालिया प्रदर्शन को देखें तो मुझे समझ नहीं आता कि क्यों लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। उनके 2019 विश्व कप का हिस्सा होने से ज्यादा अहम उनकी हालिया फॉर्म का अच्छा होना है। यह (50 ओवर का विश्व कप) अभी काफी दूर है और जो अभी हो रहा है हमें उस पर फोकस करना चाहिए। वह नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हैं और उन्हें उतनी गेंदें खेलने को नहीं मिलती हैं जितनी कि शीर्ष क्रम में हम में से कुछ को मिलती हैं।’
ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी मजदूरी करके भरता है पेट
बता दें कि, रोहित की कप्तानी में धोनी ने पहले टी-20 मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी की और नाबाद 39 रन की जोरदार पारी खेली थी और भारतीय टीम को इस सीरीज में जीत मिली थी। रोहित ने आगे कहा, ‘धोनी के बल्लेबाजी के क्रम का फैसला कोच और कप्तान की सहमति से लिया गया। मैं उन्हें चार से छह नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देख चुका हूं, यहां तक कि उन्होंने आइपीएल में नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी की है। राजकोट का विकेट काफी मुश्किल था और हम चार विकेट खो चुके थे। वह तब बल्लेबाजी करने गए। लोगों को बोलने से पहले मैच की स्थिति देखनी चाहिए।’
क्या कहा था रवि शास्त्री ने ?
वैसे आपको बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तुरंत बाद शास्त्री ने साफ़ कर दिया है कि भारतीय वनडे टीम में धोनी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि धोनी जिस उम्र में बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते हैं उसे अगर देखें तो टीम के युवा बल्लेबाज भी उनसे कम हैं। टीम में धोनी की जगह लेने वाला अभी तक कोई नहीं मिला है।
दुसरे रिसेप्शन के लिए मुंबई होटल पहुंचे विराट और अनुष्का
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pK1LHY
Comments
Post a Comment