जेल में रची गई थी श्याम मन्दिर में चोरी की साजिश - Khabar NonStop
बहराइच। जिले के नगरीय क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्याम बाबा मंदिर से बीती 14 दिसम्बर को श्री रानी सती माँ के दरबार से हुई लाखो की चोरी ने शहर भर में हड़कम्प्प मचा दिया था। माँ के दरबार से सोने और चांदी के जेवरात सहित नगदी चुराने वाले अपराधियो को मन्दिर के सीसीटटीवी कैमरों ने कैद कर लिया। इस घटना ने लाखों श्रद्धलुओं में रोष और क्रोध की लहर उठ गई और सैकड़ो संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए, प्रशासन द्वारा मिले आश्वासन के बाद जनता शांत हुई। इन सब प्रक्रियाओं के बाद पुलिस ने अपराधियो को पकड़ने के लिये रात दिन धड़ पकड़ शुरू कर दी थी।
योगी ने किया था 93 कैदियों के रिहाई का ऐलान,3 कैदी हुए रिहा
पुलिस को बड़ी सफलता मिली
इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमरे में कैद 3 चोरो में से 1 चोर अनुज कश्यप पुत्र उमेश कस्यप निवासी ग्राम लौकिह थानां खैरीघाट जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उसके पास से ताला काटने का कटर और 10220 रुपय सहित मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है तथा चोर अनुज कश्यप को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के मुखिया थानां दरगाह के प्रभारी आर0 पी0 यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड भी है इनके खिलाफ थानां कोतवाली देहात में तीन मुकदमे दर्ज है तथा इससे पूछताछ कर अन्य सभी चोरो को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
BJP विधायक ने कहा, गो तस्करी करोगे तो मरोगे ही
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BNRCzt
Comments
Post a Comment