महिला को सरेआम पीटकर फाड़े कपड़े, शराब बेचने की शिकायत से थे नाराज - Khabar NonStop
दिल्ली। नरेला इलाके में अवैध शराब बेचने की शिकायत के बाद पुलिस-डीसीडब्ल्यू की कार्रवाई से माफिया नाराज थे। बदला लेने के लिए उन्होंने गुरुवार को महिला को बीच सड़क पर जमकर पीटा। महिला की पिटाई करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कंधे पर पत्नी का शव लेकर 12 किमी चले थे दाना मांझी अब बदली लाइफ
मार-पीटकर कपड़े फाड़े
इन लोगों ने पीड़ित महिला की पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। ये महिलाएं अवैध शराब बेचने में शामिल बताई जाती हैं। घटना के सामने के आने के बाद ‘हैरान करने वाला और शर्मनाक’ करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से मामले में दखल देने की अपील की थी और उन स्थानीय पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
महिला आयोग की अध्यक्ष ने आरोप लगाया
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात नरेला में निरीक्षण के दौरान आयोग को अवैध रूप से शराब बेचे जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उस पर 25 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने लोहे की छड़ों से गुरुवार को हमला कर दिया। स्वाति ने बताया कि उसके कपड़ों को फाड़ दिया गया और इलाके में उसे निर्वस्त्र घुमाया गया और पूरी घटना को शूट कर लिया गया था।
कश्मीर: मशहूर तीर्थस्थल में रहस्यमयी तरीके से लगी आग
रजनीश गुप्ता का कहना
कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने और महिला पर हमले को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी का विवरण लाने को कहा। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने कहा कि महिला की पिटाई की गई है और उसके कपड़ों को थोड़ा फाड़ा गया है लेकिन निर्वस्त्र परेड कराने की बात से मना किया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k7R6Ra
Comments
Post a Comment