जानिए इन विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो के बारे में - Khabar NonStop
हमारी पृथ्वी का 70 % भाग विशाल महासागरों से घिरा है। पुराने समय से ही इंसान इन महासागरों के ज़रिये सुदूर देशो की लम्बी लम्बी यात्राएँ करते आये है। अपनी इन यात्राओ के दौरान उनका कभी कभी विशालकाय समुद्री जीवो (Sea Monster) से भी सामना हो जाता था, जिनमे से अधिकतर दैत्याकार सांप (Sea serpent) होते थे। इन दैत्याकार सांपो को देखे जाने का वर्णन, प्राचीन समय से लेकर आधुनिक समय, तक के कई यात्रा वृतांतों में किया गया है। हालांकि कुछ समय पहले तक हमारे पास इन सी मॉन्स्टर के बारे कोई पुख्ता प्रमाण नहीं था। हमारे पास केवल लोगो के सुनाये हुए किस्से ही थे जिसे की कुछ लोग उनकी काल्पनिकता कह कर खारिज कर देते थे। पर 2009 में अलास्का के मछुआरों के एक ग्रुप ने प्रशांत महासागर में एक विशालकाय सांप ‘कैडी’ का वीडियो शूट किया। इस सी मॉन्स्टर को इस इलाके में देखे जाने की खबरे 1892 से आती रही है। इस वीडियो को देखकर ब्रिटिश वैज्ञानिक ‘Paul Leblond’ भी अचम्भित रह गए, जिन्होंने की प्रशांत महासागर के सी मॉन्स्टर के ऊपर कई सालो तक गहन रिसर्च करके एक बुक लिखी थी। इस वीडियो के आने के बाद इन बातो को बल मिला की इतिहास में जितने भी सी मॉन्स्टर की बाते की गई है वो सब काल्पनिक नहीं है, उनमे कुछ न कुछ तो हकीकत है। वैसे भी हम आज तक पृथ्वी के 30 % स्थल भाग, जिस पर की हम रहते है, को भी पूरी तरह नहीं जान पाये है। केवल 2013 में ही वैज्ञानिकों ने हमारी धरती पर 18000 से ज्यादा नए तरह के जीव जंतु, कीड़े मकोड़े और वनस्पतियो की खोज की है। अब यदि हम बात करे महासागरों की तो उसको तो अभी तक हम 1-2 % से ज्यादा नहीं जान पाये है। महासागरों के कई सुदूर हिस्से तो ऐसे है जहा पर आज तक इंसान पहुंच ही नहीं पाया है। आज हम आपको 5 ऐसे ही दैत्याकार सांपो के बारे में बताएँगे जिन्हे की महासागरों में देखे जाने की बाते की जाती रही है। यदि आप ‘डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel)’ के नियमित दर्शक है तो इनमे से कइयों के ऊपर आप डॉक्यूमेंट्री देख भी चुके होंगे। तो आइये शुरुआत करते है कैडी से –
जानिए दुनिया की पांच अजब-गज़ब औरतों के बारे में..
कैडी (Cadborosaurus willsi or Caddy)
ब्रिटिश कोलंबिया के करीब नॉर्थ अमेरिका के प्रशांत तट पर केडबोरोसा विलसी नाम का एक समुद्री सांप देखा गया। लोगों ने इसका नाम ‘कैडी’ रखा। इस जीव को पहली बार ग्रेटर विक्टोरिया के केडबोरो खाड़ी में देखा गया था और इसी जगह पर इसका नाम रखा गया। इस जीव के दिखने की बात 1892 से सामने आ रही थी, लेकिन ‘विक्टोरिया टाइम्स’ के एडिटर आरकाई विल्स ने इस जीव को 1933 में सबसे पहले नाम दिया। कैडी के दिखने के मामले कई बार दर्ज किए गए हैं। कई बड़े प्रतिष्ठित लोगों ने इसके दिखने का दावा किया है। अन्य समुद्री सांपो की तरह कैडी को भी लंबा और घोड़े जैसे मुंह वाला बताया गया है। तटों पर बह कर आए कई शवों को भी इन जीवों का ही बताया गया। 1936 में कैंप फिरकोम पर बह कर आए कई विचित्र शव आज भी रहस्य बने हुए हैं।
महिला ने 20 भूतों के साथ यौन संबंध होने का किया दावा
स्टिनसन तट का समुद्री सांप (Sea Serpent at Stinson Beach)
ये घटना 1983 की है जब दो कर्मचारी हैलोवन स्थित कैलिफ़ोर्निया हाईवे पर काम कर रहे थे। तभी उन्होंने एक दैत्याकार सांप स्टिनसन तट पर देखा। इस सांप को तीन अन्य लोगों ने भी देखा, जिनमें एक ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। इस सांप की लंबाई 30 मीटर और सिर घोड़े जैसा बताया गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया की इसके पीठ पर दो कूबड़ थे। उसने इस जीव को विशालकाय ईल मछली की तरह बताया। ये जीव बाद में सेन फ्रान्सिस्को और आखिरी में कोस्टा मेसा में देखा गया। 5 अप्रैल, 1983 को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में इसी इलाके में नाव से घूम रहे यात्रियों के अनुभव छपे। यात्रियों ने बताया कि एक बड़ा काला सांप पानी से करीब 3 मीटर की उचांई तक उछलता देखा गया। उसके नुकीले दांत और 4 फीट लंबा मुंह था। इसकी पूंछ 18 मीटर लंबी बताई गई।
पति-पत्नी बैग में जिंदा कॉकरोच भर पहुंचे एअरपोर्ट, ये था कारण
केप साटेनो (Cape Satano)
19 जुलाई, 1879 को ‘द ग्राफिक्स’ में एक लेख छपा जो कैप्टन डेविडसन के बनाए स्केच पर आधारित था। इस स्केच का वर्णन करते हुए कैप्टन डेविडसन ने बताया कि उन्होंने केप सेटानो से 14 किलोमीटर दूर एक व्हेल को उछलते हुए देखा था। उस वक्त जहाज की व्हेल से दूरी करीब 400 मीटर थी। व्हेल की पूंछ पर कुछ लिपटा हुआ था। व्हेल ने जब दूसरी छलांग लगाई तो वहां मौजूद दो लोगों ने व्हेल को एक सांप जैसे जीव की जकड़ में देखा। इस जीव का रंग गहरा काला था। हालांकि, अंत में उन्होंने ये भी लिखा कि हो सकता है, ये पानी की झपझपाहट से पैदा हुआ कोई भम्र हो। विशालकाय सांप द्वारा किसी व्हेल पर हमला करने का ये पहला मामला नहीं था। 1876 में कैप्टन जॉर्ज ड्रेवर ने भी ब्राजील के उत्तरी तट पर एक अजीब-सा जीव देखा जो व्हेल से लड़ रहा था। उन्होंने इस जीव का स्केच भी बनाया, लेकिन ये किसी भी देखे गए जीव से बेहद अलग और विचित्र था।
एचएमएस डेडोलस (HMS Daedalus)
सेंट हेलेना की यात्रा कर रहे जहाज एचएमएस डेडोलस के क्रू सदस्यों ने 6 अगस्त, 1848 को एक समुद्री दैत्य देखा। केप ऑफ गुड होप से सेंट हेलेना के बीच कई सम्मानित परिवारों के सदस्यों ने भी इस जीव को देखने का दावा किया। विशालकाय समुद्री जीवों के दिखने का शायद ये अब तक का सबसे प्रचलित किस्सा है। अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में कैप्टन पीटर ने लिखा कि सांप का मुंह करीब 122 सेंटीमीटर (4 फीट) का था। और करीब 18 मीटर (60 फीट) लंबा शरीर पानी में दिख पा रहा था। उन्होंने लिखा कि वह इतना करीब था कि उसका शरीर साफ दिखाई पड़ रहा था। सांप की चौड़ाई 30-40 सेंटीमीटर ( 15-16 इंच) थी। उसके शरीर का रंग भूरा, गले पर पीला-सफेद और सिर पर कुछ बाल थे। कुछ अखबारों ने जीव के नाक, आंख और मुंह को छिपकली जैसा बताया। प्रत्यक्षदर्शियों के बताने के आधार पर जीव के कुछ चित्र बनाए गए, जिन्हें ‘इलस्ट्रेशन लंदन न्यूज’ ने छापा जो काफी प्रसिद्ध हुए।
जानिए दुनिया के पांच सबसे जहरीले साँपों के बारे में
हालिफैक्स का समुद्री सांप (The Halifax Sea Serpent)
25 जुलाई, 1825 को कुछ लोगों ने हालिफैक्स बंदरगाह पर यात्रा करते समय एक विशालकाय समुद्री सांप को देखा। इस सांप की लंबाई लगभग 18 मीटर (60 फीट) बताई गई। नोवा स्कोटिआ म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के जीव विज्ञानी एंड्रयू हेब्दा ने अनुसार, पिछले 140 सालों में सांपों के दिखने के 31 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ताजा 2007 का है। हालिफैक्स में विशालकाय सांपों के दिखने की पहली घटना 15 मई, 1883 की है। ब्रिटिश सेना के कई सदस्य सेंट मारगारेट और माहोना की खाड़ी के बीच मछली पकड़ने गए। इसी दौरान उन्होंने एक विशाल सांप के मुंह को पानी से बाहर आते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप के मुंह की लंबाई 2 मीटर (6 फीट) थी और पानी में सांप का 25 से 30 मीटर लंबा शरीर दिख रहा था। कई लोगों का मानना है कि जब समुद्र में 8 मीटर लंबी (26 फीट) ‘ओर फिश’ हो सकती है तो इन दैत्याकार सांपों का होना भी संभव है। विशालकाय ‘ओर फिश’ को अक्सर लोग ‘द किंग ऑफ हैरिंग्स’ कहते हैं। ये धरती पर मौजूद सबसे विशाल हड्डीदार मछली प्रजाति है। विशेषज्ञों के अनुसार, इनकी लंबाई 16 मीटर तक हो सकती है।
प्यार की अनोखी कहानी, प्रेमिका से मिलने के लिए तय किया ये सफ़र
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2oqTxUk
Comments
Post a Comment