पुलिस ने किया अवैध शस्त्र कारखाने का खुलासा - Khabar NonStop
बहराइच। अवैध शस्त्र कारखाने का खुलासा 02 बने हुये तमन्चे व आधा दर्जन अर्द्ध बने तमन्चे व अवैध शस्त्र बनाने के पुर्जें व उपकरण बरामद एक अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अवैध शस्त्र बनाने व बिक्री करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही का आदेश श्री जुगुल किशोर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष नानपारा को दिये थे उक्त निर्देश के तहते श्री रवीन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्री सुरेन्द्र यादव क्षेत्राधिकारी नानपारा के निर्देशन में थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे मय हमराही टीम को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बभनपुरवा दा. अहलाद गावं में अभियुक्त विजय कुमार वर्मा के घर पर समय 22.50 बजे दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाते हुये विजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया। तथा उसके पास से दो अदद बने हुये तमंचे व आधा दर्जन अर्द्ध बने हुये तमन्चे तथा अवैध शस्त्र बनाने के काफी मात्रा में पुर्जे व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया अभियुक्त विजय कुमार वर्मा के विरुद्ध मु.अ.सं.-2880/17 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
अवैध अस्लाह सहित दो बदमाश गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
विजय कुमार वर्मा पुत्र ओरीलाल नि. बभनपुरवा दा. अहलाद गावं थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच।
बरामदगी माल
1. एक अदद तमंचा 315 बोर
2. एक अदद तमन्चा 12 बोर
3. अर्द्धनिर्मित तमन्चे लगभग आधा दर्जन
4. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जा बरामद
गिरफ्तारी टीम
1. संजय कुमार दूबे थाना प्रभारी थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच।
खुर्जा विकास प्राधिकरण ने नगर पालिका की अवैध दुकानों को किया ध्वस्त
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BkCkxM
Comments
Post a Comment