डूबती फसलों से किसान खस्ताहाल, प्रशासन अनजान - Khabar NonStop
सुलतानपुर। आए दिन नहरें कट रही हैं, किसी तरह गेहूं की बोआई कर चुक किसानों की फसलें में कटान के पानी में डूब कर बर्बाद हो रही हैं। बीते सप्ताह भर के अंदर लम्भुआ, कूरेभार, अखंडनगर ब्लाकों में नहर कटान से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई।
जय श्री फाउण्डेशन लगातार छात्रों को कर रहा प्रोत्साहित
किसान यूनियन ने दी चेतावनी
अगर जल्द ही नहर महकमे ने अपनी व्यवस्था नहीं सुधारी तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को बाध्य होगा। यह बात जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने रतनपुर में मंगलवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उपाध्यक्ष संदीप ने कहा कि किसानों का चहुंओर शोषण हो रहा है। स्थिति यह है कि वह खेती-बारी छोड़कर मजदूरी करने को बाध्य हो गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, आमरण अनशन की चेतावनी
चीनी मिल कर रही हेराफेरी
संदीप ने चीनी मिल को निशाना बनाते हुए कहा कि किसानों का करोड़ों रुपया बकाया होने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया जा रहा है। गन्ना पर्ची में भी हेराफेरी की जा रही है। जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उदयभान सिंह ने कहा कि पचास से लेकर डेढ़ सौ प्रतिशत तक बिजली के दामों मे बढ़ोत्तरी से किसानों की कमर टूट गई है।
फसल बचाने में जिन्दा जला किसान, मौत
किसान खस्ताहाल, प्रशासन अनजान
इससे खेती की लागत ढ़ेगी और किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जयसिंहपुर क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान जोरों पर है इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। अगर समस्याओं का निदान जल्द न हुआ तो हम प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
70 लाख के घोटाले का खुलासा, अधिकारी निलंबित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CJRFIC
Comments
Post a Comment