हाफिज सईद: दुनिया के नक्शे से अमेरिका को मिटा देंगे - Khabar NonStop
एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद ने धमकी दी है। रविवार को रैली को हाफिज सईद ने लाहौर में संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका को अगर युद्ध हुआ तो दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा।
आतंकी हाफिज सईद को परवेज मुशर्रफ का समर्थन, लड़ सकते हैं आम चुनाव
रैली को किया संबोधित
अमेरिका के जेरूसलेम को हाफिज सईद ने इजराइल की राजधानी घोषित करने के विरोध में लाहौर में एक रैली को संबोधित किया और कहा है कि ट्रंप की घोषणा ‘ऐलान-ए-जंग’ है। दुनिया के सभी मुसलमान देशों से हाफिज सईद ने एकजुट होकर ट्रंप की चुनौति स्वीकार करने की अपील की.
रावलपिंडी में बड़ी रैली होगी आयोजित
हाफिज सईद ने लाहौर में ‘दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल’ के बैनर तले इजराइल के खिलाफ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और हुक्मरानों की जिम्मेदारी ‘जिहाद’ है। कट्टरपंथी मुल्लाओं ने हाफिज सईद की मौजूदगी में मंच से हिंदुस्तान के खिलाफ जम कर जहर उगला। अमेरिका और इजरायल के साथ ही हिंदुस्तान की बर्बादी के लिए भी नारे लगाए। पाकिस्तान सरकार से हाफिज ने जिहाद करने की अपील की। और ऐलान किया है कि रावलपिंडी में 29 दिसंबर को एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। आंदोलन से जुड़ा बड़ा ऐलान भी 29 दिसंबर को ही किया जाएगा।
हाफिज सईद ने पाकिस्तान में किया रोड शो, लड़ेगा अगला चुनाव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CyIxXe
Comments
Post a Comment