अपनी मां और पत्नी से मिले कुलभूषण जाधव, बीच में थी कांच की दीवार - Khabar NonStop
पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की सोमवार को मां और पत्नी से मुलाकात हुई। यह मीटिंग 47 मिनट चली। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में मुलाकात के वक्त जाधव और उनकी पत्नी चेतना-मां अवंतिका के बीच एक ग्लास पार्टिशन (कांच की दीवार) थी। जाधव के सामने एक फोन था और इसका स्पीकर ऑन करके बातचीत कराई गई। वहीं कुछ दूरी पर इंडियन डिप्लोमैट जेपी. सिंह थे लेकिन उनके सामने भी एक ग्लास पार्टिशन था।
कितनी देर तक चली मुलाकात ?
एक न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 47 मिनट की यह मुलाकात भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह की मौजूदगी में 1 बजकर 48 मिनट पर शुरू हुई और जब मुलाकात खत्म हो गई तो पाकिस्तान ने जाधव का नया वीडियो जारी किया। इसमें जाधव कथित तौर पर मीटिंग अरेंज करने के लिए पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं।
मुलाकात से पहले की जारी हुई तस्वीर
कुलभूषण की मां-पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक :MEA
बता दें कि, इससे पहले विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस मुलाकात से पहले जाधव की मां अवंति और उनकी पत्नी की तस्वीर ट्वीट की और कहा था कि ‘दोनों पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में आराम से बैठी हैं। हमने अपनी प्रतिबद्धता निभाई है।
क्या उठते हैं सवाल ?
इस मुलाकात के दौरान और बाद कई सवाल खड़े होते हैं कि आखिर मुलाकात के वक्त कांच की दिवार क्यों लगे गयी थी। साथ ही मुलाकात के बाद पाकिस्तान वीडियो जारी करके क्या साबित करना चाहता है ? क्या वो इसके जरिये अपनी छवि चमकाने का प्रयास कर रहा है ? बता दें कि इस मुलाकात को पाकिस्तान ने तीन टीवी कैमरों से रिकॉर्ड किया। दो सीसीटीवी कैमरे भी वहां लगे थे और करीब एक घंटे तक कुलभूषण की माँ और पत्नी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में एक घंटे से ज्यादा वक्त तक रहीं।
कुलभूषण जाधव से आज मिलेंगी उनकी मां और पत्नी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C1Tguc
Comments
Post a Comment