हाफिज सईद ने पाकिस्तान में किया रोड शो, लड़ेगा अगला चुनाव - Khabar NonStop
पाकिस्तान। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी सरगना हाफिज सईद रिहा होते ही एक अलग रूप में निकल पड़ा है। आतंकी संगठन जमात उद दावा का मुखिया हाफिज ने लाहौर से फ़ैसलाबाद तक रोड शो किया। रोड शो के बहाने हाफिज ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनाव में भी उतरने की बात कही। हाफिज सईद की पार्टी का नाम ‘मिल्ली मुस्लिम लीग’ रखा गया है।
भारत के दुश्मन ने कहा कि वो नहीं है आतंकी
अमेरिका ने रखा है इतना ईनाम
आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के मुखिया हाफिज सईद एक कुख्यात आतंकी है। हाफिज पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर इनाम रखा है। हाफिज सईद मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। उसे लाहौर उच्च न्यायालय ने 10 महीने के लिए घर में नजरबंद कर दिया था। 24 नवंबर को न्यायालय के ही आदेश पर उसे रिहा कर दिया गया।
बांग्लादेश में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान आतंकियों ने खुद को जलाया
अमेरिका ने की पुनः गिरफ़्तारी की मांग
अमेरिका ने हाफिज सईद के रिहा होने पर चिंता जताते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को पुनः गिरफ्तार किया जाये। अमेरिका के विदेश विभाग में प्रवक्ता हीथर नौर्ट ने कहा था, “पाकिस्तान में हाफिज सईद की नजरबंदी से रिहाई को लेकर अमेरिका बहुत चिंतित है। पाकिस्तान सरकार उसके अपराधों के लिए उसे गिरफ्तार करे और आरोपित करे।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव सारा हकाबी सैंडर्स ने भी 25 नवंबर बयान जारी किया था, “अमेरिका सईद की नजरबंदी से रिहाई की कड़ी आलोचना करता है और उसकी तुरंत दोबारा गिरफ्तारी की मांग करता है।” बयान में यह भी कहा गया था, “यदि पाकिस्तान सईद पर कानूनी रूप से कार्रवाई नहीं कर सकता और उसके अपराधों के लिए उस पर अभियोग नहीं लगा सकता तो पाकिस्तान की निष्क्रियता का खामियाजा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और पाकिस्तान की वैश्विक प्रतिष्ठा को भुगतना पड़ेगा।”
पाकिस्तान: संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में 4 लोगों की मौत, हक्कानी नेटवर्क था निशाना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iGx0AS
Comments
Post a Comment