‘धड़क’ का पहला शेड्यूल पूरा, सामने आई तस्वीर - Khabar NonStop
सभी को बड़े परदे पर एक नयी जोड़ी देखने का इंतजार आने वाले वक्त में जल्द ही खत्म हो जायेगा। जी हां और ये जोड़ी है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की होगी। अभी हाल ही में फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है और इस फिल्म के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
बता दें कि, फिल्म की शूटिंग 1 दिसंबर से राजस्थान में चल रही थी। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर दोनों ने फिल्म की शूटिंग पूरी मेहनत से की। अब ‘धड़क’ का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है तो पूरी टीम ने इसका जश्न मनाते हुए एक तस्वीर खिंचवाई और इसे ट्वीटर पर शेयर किया है जो की अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फिल्म की पूरी टीम के साथ जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं।
शशांक खेतान फिल्म ‘धड़क’ को डायरेक्ट कर रहे हैं और ये मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BeeNOT
Comments
Post a Comment