वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को पुलिस ने लिया हिरासत में - Khabar NonStop
अकोला। भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को महाराष्ट्र के अकोला में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल यशवंत सिन्हा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने शिंह के साथ लगभग 250 किसानों को भी हिरासत में लिया है।
महाराष्ट्र सरकार को एनएचआरसी ने भेजा नोटिस
मुंबई पुलिस कानून के तहत लिया हिरासत में
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा को हिरासत में लेने पर अकोला के जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर ने बताया, “हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया।” पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उहें और उनके साथ हिरासत में लिए गए सभी किसानों को अकोला के जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले जाया गया है।
यशवंत सिन्हा ने फिर साधा मोदी पर निशाना कहा..
ठिठुरती ठंढ से हुए परेशान, पुलिस लाइन जलाने की धमकी
पुलिस मुख्यालय के मैदान में उन्हें 5 घंटे से अधिक समय के लिए बैठाया गया। इस दौरान ठिठुरती ठंढ से वे काफी परेशान हुए। सिन्हा ने पुलिस अधिकारी को धमकी देते हुए कहा कि, “हम इंसान हैं कि जानवर। हमें यहां बैठाकर रखे हो हमारा कोई इंतजाम नहीं किया। अगर पांच मिनट के भीतर हमारी व्यवस्था नहीं की तो पूरी पुलिस लाइन जला दूंगा।” यशवंत सिन्हा अकोला जिला के सैकड़ों किसानों के साथ जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप था कि सरकार कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति बेरुखी दिखा रही है।
‘पीस मिशन’ के साथ कश्मीर पहुंचे यशवंत सिन्हा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iQzNr6
Comments
Post a Comment