लंदन : विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई आज - Khabar NonStop
लंदन। भारत में भगोड़ा नाम से घोषित हो चुके विजय माल्या को भारत लाने की तैयारी में सरकार जुट चुकी है। वहीं माल्या के प्रत्यार्पण मामले में आज ब्रिटेन की कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। यह सुनवाई यहां के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी।
6 साल के मुस्लिम छात्र को आतंकवादी समझ स्कूल में बुलाई पुलिस
दलीलों के साथ सुनवाई
कोर्ट में माल्या की तरफ से बैरिस्टर क्लेयर मोंटगोमेरी के नेतृत्व में वकीलों की टीम पैरवी करेगी। सोमवार को मामले की सुनवाई शुरुआती दलीलों के साथ शुरू होगी। इसके बाद विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. बी हम्फ्रेज की गवाही होगी। माल्या की तरफ से अन्य गवाहों में फोर्स इंडिया फार्मूला वन रेसिंग टीम की मुख्य एकाउंटेंट मार्गरेट स्वीनी, भारतीय विधि प्रणाली के विशेषज्ञ प्रोफेसर लाउ और चिकित्सक और स्कॉटलैंड जेल व्यवस्था के पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलन मिशेल शामिल होंगे।
जेल में मानवाधिकार उल्लंघन
वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जेल में मानवाधिकार उल्लंघन के आधार पर चावला के प्रत्यर्पण को खारिज कर दिया था। माल्या के मामले में पूर्व में सुनवाई के दौरान चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा लुइस अर्बुथनॉट ने जेल की स्थितियों को लेकर चिंता जताई थी। जज अर्बुथनॉट की अध्यक्षता में माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई होगी। सुनवाई 14 दिसंबर तक सूचीबद्ध है। हालांकि इस मामले में अगले साल की शुरुआत में फैसला आने की उम्मीद है। माल्या के प्रत्यर्पण के पक्ष में फैसला आने के बाद ब्रिटेन के गृह मंत्री को दो महीने के भीतर प्रत्यर्पण का आदेश देना होगा।
भारतीय मूल की ये महिला पत्रकार लड़ेंगी अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव
9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
माल्या विभिन्न बैंकों के करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित हैं। वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। इस मामले में लंदन की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में 650,000 पाउंड (करीब 5.65 करोड़ रुपये) की जमानत पर छोड़ दिया गया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BwTkAJ
Comments
Post a Comment