मुलायम ने अखिलेश यादव पर कसा तंज - Khabar NonStop
मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे के बीच की खट्टास एक बार फिर से खुलकर बाहर आ रही है। मुलायम ने एक बार फिर से अपने बेटे अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, “सपा गुजरात चुनाव में पांचों सीट हार जाएगी।” वहीं, स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की हार पर उन्होंने कहा था कि, “सपा में एकता नहीं है। उन्होंने ये तक कह दिया कि, अगर शिवपाल यादव को जिम्मेदारी देकर निकाय चुनाव लड़ा जाता, तो रिजल्ट बेहतर आते। पार्टी में एकता नहीं है। इस वजह से निकाय चुनाव में अच्छा नहीं कर सके।” मुलायम शनिवार को इटावा पहुंचे थे।
दरअसल, सपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीवारों को उतारा है जिसके बाद मीडिया से बातचीत में मुलायम ये बातें कहीं हैं। यहां तक कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर लालू यादव के उस बयान से असहमति जताई है, जिसमें लालू यादव ने राहुल गांधी को 2019 में प्रधानमंत्री का चेहरा बताया था। इस पर मुलायम ने कहा कि इस बारे में हमारी पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BQZY53
Comments
Post a Comment