गोली लगने से घायल ट्रैक्टर चालक की मौत - Khabar NonStop
बस्ती। बस्ती में एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला बस्ती के वाल्टरगंज थानान्तर्गत भरवलिया के पास गोली लगने से घायल ट्रैक्टर चालक देवनाथ (30) की मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते वक्त मौत हो गई।
ज़िला बहराइच नाम एक बार फिर हुआ रोशन
पूरा मामला
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वाल्टरगंज थाने के आमा भुजैनिया निवासी रामचंदर का बेटा देवनाथ (30) ट्रैक्टर चालक था। गुरुवार की देर शाम इसी थाने के भरवलिया में खेत की जुताई करने आया था। वापस गांव जाते वक्त सल्टौआ-मानिकचंद मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार युवक ने साइड मांगा।
पीलीभीत। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका
थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया
थानाध्यक्ष संजय शुक्ल का कहना है कि साइड न मिलने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे भड़का बाइक सवार युवक थोड़ी देर बाद अपने दो साथियों को लेकर वहां पहुंचा और देवनाथ को गोली मार दी। बाएं तरफ सीने के ऊपर गोली लगी। जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर हुए देवनाथ ने रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BvvIQo
Comments
Post a Comment