sss

; //]]>

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब अपनी पसंद की कंपनी से ले सकेंगे बिजली! - Khabar NonStop

RK Singh

नई दिल्ली। सरकार बिजली क्षेत्र में सुधर लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। केन्द्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि अब उपभोक्ता दूरसंचार सेवा की तरह बिजली भी अपने पसंद के आपूर्तिकर्ता से खरीद सकेंगे। उन्होनें बताया कि इसके लिए क़ानूनी संसोधन किया जाना है। आगामी बजट सत्र में सरकार बिजली संशोधक विधेयक ला सकती है।

चीन: अरुणाचल चीन का हिस्सा है, नदी को प्रदूषित करने का सवाल ही नहीं

आपूर्ति और वितरण कारोबार होगा अलग-अलग

‘भाषा’ से बातचीत में आरके सिंह ने कहा कि, “हम बिजली कानून में कई संशोधन ला रहे हैं। इसमें ‘कैरेज और कंटेट’ (वितरण नेटवर्क और बिजली आपूर्ति) कारोबार को अलग करने का भी प्रावधान होगा। जिस प्रकार हमने उत्पादन और वितरण को अलग किया, अब आपूर्ति और वितरण कारोबार को अलग-अलग करना है। मसौदा मेरे पास अगले चार-पांच दिन में आ जाएगा। हम संसद के बजट सत्र में इसे पारित कराने की कोशिश करेंगे।” बिजली कारोबार के लिए अब नई नीति और व्यवस्था लायी जाएगी।

केन्द्र और दिल्ली सरकार 100 साल पुराने कब्रिस्तान को लेकर आमने-सामने

मौजूदा एकाधिकार होगा समाप्त

केंद्र सरकार में बिजली विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री आरके सिंह ने कहा जैसे दूरसंचार के क्षेत्र में सेवाओं के लिए उपभोक्ता अपने इच्छानुसार सेवा प्रदाता से संपर्क करते हैं उसी प्रकार अब बिजली विभाग में भी व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होनें बातचीत में कहा कि, “एक बार कानून का संशोधन हो जाता है, उसके बाद हम राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर बिजली वितरण कंपनियों के वितरण नेटवर्क और आपूर्ति इकाइयों को अलग करने के लिये रूपरेखा तैयार करेंगे। उसके बाद एक बिजली आपूर्ति क्षेत्र में एक से अधिक कंपनियों को फ्रेंचाइजी दिया जाएगा जिससे आपूर्ति क्षेत्र में मौजूदा एकाधिकार की स्थिति समाप्त होगी।”

‘सौभाग्य’ के तहत चार करोड़ परिवारों का लक्ष्य

एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, “बिजली मांग में वृद्धि दर अच्छी रहेगी। इसके दो कारण है। पहला, हम दिसंबर 2018 तक सौभाग्य योजना के तहत चार करोड़ से अधिक ग्राहकों को जोड़ रहे हैं। इसके अलावा औद्योगिक वृद्धि के साथ बिजली खपत की मांग और बढ़ेगी।”

चाबहार बंदरगाह: ईरानी राष्ट्रपति करेंगे पहले चरण का उद्घाटन, पाकिस्तान को किया दरकिनार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zLhJBR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop