sss

; //]]>

उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने पकड़ा आसाराम का पैर - Khabar NonStop

Asaram Bapu

जयपुर। सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसएन भार्गव ने शनिवार को एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू से मुलाकात की और जोधपुर के एक स्थानीय अदालत के बाहर उनका आशीर्वाद लेते हुए पैरों पर गिर गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भार्गव ने राजस्थान उच्च न्यायालय में भी न्यायाधीश के रूप में काम किया है।

आसाराम बापू, गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

आशाराम के पैरों पर गिरे पूर्व न्यायाधीश

भार्गव ने मेट्रोपॉलिटन न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के बाहर आसाराम बापू के लिए इंतजार किया। इस दौरान उनके साथ दो सुरक्षा गार्ड भी थे। जब आसाराम बापू दोपहर 2.30 बजे अदालत में पहुंचे, भार्गव ने उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

पूर्व न्यायाधीश आशाराम के शुभचिंतक

आसाराम बापू ने सुनवाई के बाद मीडिया को बताया कि पूर्व न्यायाधीश उनके शुभचिंतक हैं। आशाराम ने कहा, “हम न्यायपालिका पर विश्वास रखते हैं हमें न्याय मिलेगा।” आसाराम बापू वर्तमान में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

एअरपोर्ट पर बाबा रामदेव का हुआ विरोध, लौटे वापस

छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी हैं आशाराम

आसाराम बापू पिछले चार सालों से जेल में हैं। 76 वर्षीय धार्मिक गुरु आसाराम पर 16 साल की एक स्कूली छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। छात्रा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आसाराम के आश्रम में अध्ययन करती थी और आश्रम के ही महिला छात्रावास में रहती थी। लड़की ने 20 अगस्त को दिल्ली के एक पुलिस थाने में शिकायत की थी और आध्यात्मिक गुरु आसाराम ने तब से इस आरोप को खारिज किया है।

मुस्लिम लड़की ने की हिन्दू लड़के से शादी, तीन तलाक से थी परेशान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhqXbm

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop