sss

; //]]>

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का ये है तरीका - Khabar NonStop

hair

अनचाहे बाल किसी शारीरिक कमी के कारण नहीं बल्कि हार्मोंस असंतुलन के कारण आते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ आसान तरीकों को आजमाकर आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में विस्‍तार से जानिये चेहरे के इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में।

वैक्सिंग के द्वारा चेहरे के किसी भी हिस्‍से में मौजूद बालों को हटाया जा सकता है। चेहरे के बाल हटाने के लिए कटोरी वैक्सिंग की जाती है। वैक्सिंग के बाद बाल लंबे समय तक दोबारा नहीं आते, यह चेहरे की त्वचा के अंदर जड़ों से बालों को निकालता है।

खूबसूरत नेल के लिए अब पार्लर के चक्कर न लगाएं

wome2

-अगर आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान है तो छिपाने के लिए ब्लीचिंग कर सकती हैं। ब्लीचिंग करने से पहले एक बात और ध्यान रखें यह रोएं हटाने का स्थायी उपचार नहीं है बल्कि यह तरीका आपको समय-समय पर दोहराना पड़ेगा।

-थ्रेडिंग के जरिए भी आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। ये भी यह वैक्सिंग की तरह अनचाहे बालों को बढ़ने से रोकती है। इन बालों को कैंची से नहीं काटना चाहिए क्योंकि यह स्थायी उपचार नहीं हैं। ठोड़ी पर आए अनचाहे बालों को आप प्लकिंग करके भी निकाल सकते हैं।

अब स्किन की हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा भाप थेरेपी से, जानें कैसे

hair

-चेहरे के बालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवर क्रीम का प्रयोग कीजिए। इससे अनचाहे बालों को हटाने में कोई दर्द नहीं होता और न ही ज्यादा समय लगता है। लेकिन इसका प्रयोग करने का सबसे ज्‍यादा नुकसान यह है कि इससे अनचाहे बाल दोबारा जल्दी उग आते हैं।

-होंठों के ऊपर आने वाले बालों के लिए प्लकिंग न करते हुए इलेक्ट्रोलिसिस का प्रयोग अच्‍छा माना जाता है। इस तकनीक से आप शरीर के अन्‍य हिस्‍सों के बाल भी हटा सकते हैं। इलेक्ट्रोलिसिस के दौरान बिजली के हल्के करंट का प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस तकनीक के प्रयोग के लिए आपको कुछ हफ्तों तक इसका प्रयोग करना आवश्यक है तभी आप स्थायी रूप से अनचाहे बालों से मुक्ति मिल सकती है।

hair

-लेजर से चेहरे के अनचाहे बालों को स्‍थायी रूप से हटाया जा सकता है लेजर से बालों को हमेशा के लिए जड़ से खत्‍म किया जाता है। इससे बाल हमेशा के लिए नष्ट हो जाते हैं। इसमें सात से आठ सिटिंग्स लगती हैं।

-इसके अलावा चेहरे के बालों को हटाने के लिए आप घरेलू नुस्‍खों का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन कोई भी तरीका आजमाने से पहले अपने चेहरे की संवेदनशीलता को जरुर चेक कर लें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C5BHIs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop