sss

; //]]>

‘उम्र के इस पड़ाव में असहनीय दर्द से गुजर रहा हूं’: अमिताभ - Khabar NonStop

Amitabh Bachchan

 

अमिताभ बच्चन प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल, वह अपने काम और रिश्तों को बखूबी निभाना जानते हैं तभी तो वह कई लोगों के लिए मिसाल और आदर्श हैं। बिग बी के सभी रिश्तों को सहेज कर रखना जानते हैं। हाल ही में उन्होंने इसका एक नायाब सबूत दिया है। दर्द में होने के बावजूद वो शूटिंग, शादियां पार्टियां अटेंड कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्हें विरुषका की शादी के रिसेप्शन में भी देखा गया था।

दर्द के बावजूद रिश्ते निभाते बिग बी

दरअसल, दर्द में होने के बावजूद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन सपरिवार पहुंचे थे। इस दौरान अमिताभ का बायां हाथ स्लिंग बैग से कनेक्ट था। जब बिग बी मीडिया के सामने आए तब उनके चेहरे पर दर्द को साफ़ देखा जा सकता था। रिसेप्शन अटेंड करने के बाद अमिताभ ने घर जाकर रात दो बजे के बाद ब्लॉग लिखा। इसमें उन्होंने स्लिंग बैग लगाने का कारण बताया। यही नहीं विराट-अनुष्का के रिसेप्शन के बाद अमिताभ बच्चन हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल की शादी में भी शामिल हुए। क्रुणाल ने 27 दिसंबर को पंखुड़ी शर्मा के साथ सात फेरे लिए हैं।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में पुराने दर्द के फिर से उभरने की बात कही है। दर्द के बारे में अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, बाएं कंधे में उम्र के इस पड़ाव में बार-बार उभरकर रहा है। जिसके चलते असहनीय दर्द से गुजर रहा हूं। बिगबी के कंधे की ये चोट 1982 में मनमोहन देसाई की फिल्म कुली के सेट पर हुए हादसे के वक्त की बताई जाती है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Cf4ueN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop