सहकारिता मंत्री का आगमन - Khabar NonStop
बहराइच। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा का 22 से 25 दिसम्बर 2017 तक जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री वर्मा 22 दिसमबर को कैसरगंज में पूर्व प्रधान चन्द्रभान चैधरी के यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रात को लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री वर्मा 23 से 25 दिसम्बर तक अवस्थान एवं रात्रि विश्राम लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच में करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 दिसम्बर को मा. मंत्री श्री वर्मा प्रातः 10ः30 बजे फखरपुर ब्लाक अन्तर्गत बूथ प्रमुख सौरभ अवस्थी द्वारा, अपरान्ह 12ः30 बजे गंगाराम चौधरी लघु माध्यमिक विद्यालय कुण्डासर अन्तर्गत बूथ प्रमुख राम छबीले गुप्ता द्वारा व अपरान्ह 02ः30 बजे ग्राम भौली में बाबा की कुटिया अन्तर्गत बूथ प्रमुख अम्बिका प्रसाद वर्मा द्वारा मा.अटल जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि सहकारिता मंत्री श्री वर्मा 26 दिसम्बर को प्रातः 09ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
यूपी के कैबिनेट मंत्री के गाँव से रोडवेज बस ले उड़े चोर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BQcqD4
Comments
Post a Comment