sss

; //]]>

फेसबुक ने माना, सोशल मीडिया का मानसिक स्वास्थ पर पड़ता है बुरा असर - Khabar NonStop

Facebook

 

फेसबुक के दो शोध वैज्ञानिक ने एक ब्लॉग पोस्ट में स्वीकार किया है कि सोशल मीडिया का लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है जिससे उनका मूड और मानसिक स्वास्थ प्रभावित होता है। हालांकि, उनका ये भी कहना है कि फेसबुक पर अपनों से और और दोस्तों से बात करना लोगों पर सकारत्मक प्रभाव डालता है।

अगर बहुत ज्यादा यात्रा करने के हैं शौकीन तो जरा संभल जायें

दरअसल, ‘Hard Questions’ नाम की प्रेस नोट में शोध के डायरेक्टर डेविड गिन्सबर्ग और फेसबुक के शोध वैज्ञानिक मोइरा बुर्के ने सोशल मीडिया पर की गयी साइंटिकफिक रिसर्च पर पाया कि सोशल मीडिया को महत्व देना और कमेंट करना सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है।

इस रिसर्च में कहा या है गया है कि लोगों पर सोशल का किस तरह से बुरा असर पड़ता है यह समझने के लिए फेसबुक इस समस्या को हल करने में जुट गया। इस शोध में सोशल मीडिया के प्रभाव को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने कई गंभीर सवाल पूछे। पूछे गए सवालों में कुछ ऐसे सवाल थे-क्या लोग सार्थक ढंग से सोशल मीडिया पर जुड़ते हैं? या सिर्फ करीबी लोगों की अपडेट लेने के लिए जानने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं? इस सवाल का जब जवाब रिसर्च टीम के लिए चौंकाने वाली थी। यह शोध एक पत्रिका में प्रकाशित हुई जिसमें साफतौर पर कहा गया कि सोशल मीडिया लोगों पर बुरा असर डालता है। इस शोध में पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों पर तर्क दिए गए थे, जिसमें यह भी कहा गया यह लोगों पर निर्भर है कि वह तकनीक को किस तरह से इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि, इस शोध में सोशल मीडिया का जो नकरात्मक प्रभाव है उसे ‘द बैड’ नाम से संबोधित किया गया। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन में किया गया जहां छात्रों से सोशल मीडिया को लेकर कई सवाल किए गए और उनके जवाब रिकॉर्ड किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि लोगों ने सोशल मीडिया को नकारात्मक क्यों कहा है। लेकिन इस शोध से ये तो सा हो ही गया कि कहीं न कहीं सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल लोगों के मानसिक स्वास्थ को प्रभावित करता है।
​​

खाएं अनार होंगे अनगिनत फायदे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yN51kV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop