sss

; //]]>

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल - Khabar NonStop

Shatrughan Sinha

 

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर ही सवाल उठा दिया है और विकास के मुद्दों पर बात करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चुनाव पाकिस्तान का लिंक जोड़ने पर भी सवाल उठाए हैं।

गुजरात: रणछोड़जी मंदिर पहुंचे राहुल, मंदिर से बाहर आते ही पहुंच गईं स्मृति ईरानी

क्या कहा शत्रुघ्न सिन्हा ने ?

शत्रुघ्न सिन्हा ट्विटर पर लिखा, ‘सर नए-नए ट्विस्ट और भरपाई की कोशिश की बजाए, आप उन मुद्दों पर बात करें जिनका आपने विकास मॉडल में वादा किया था। जैसे आवास, विकास, युवाओं को रोज़गार, स्वास्थ्य और शिक्षा। सांप्रदायिकता फैलाने वाले वातावरण को रोकें और स्वस्थ राजनीति और स्वस्थ चुनावों में वापस जाएं। जय हिंद।’

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदरणीय सर, सिर्फ़ किसी भी तरह चुनाव जीतने के लिए, आप अपने राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ अंतिम चरण प्रक्रिया में रोज़ अनसुलझे और अविश्वसनीय मुद्दों को लेकर आ रहे हैं। अब चुनाव में पाकिस्तान उच्चायुक्त और जनरल को जोड़ दिया है’।

बीजेपी ने गुजरात में तीन-चौथाई बहुमत से जीत का किया दावा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jMFR1b

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop