वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर ट्वीट करके की गलती - Khabar NonStop
अपने ट्वीट के लिए अक्सर वीरेंद्र सहवाग चर्चा में रहने वाले क्रिकेटर ने एक बार फिर गलती कर दी है। इन दोनों वो सोशल मीडिया पर फनी कमेंट्स के जरिए जोरदार बैटिंग कर रहे हैं। बुधवार 6 दिसंबर को एकसाथ कई इंडियन क्रिकेटर्स का बर्थडे था, जिसके बाद वीरू ने एक ही ट्वीट के जरिए सभी को विश किया, लेकिन इसमें भी उनसे एक भूल हो गई। जिसे बाद में उन्हें सुधारना पड़ा। 6 दिसंबर को कई इंडियन क्रिकेटर्स ने एक साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिनमें जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, आरपी सिंह शामिल हैं।
भारत का मोस्ट हॉन्टेड किला भानगढ़, जानिए कहानी भानगढ़ की
सहवाग ने किया ट्वीट
‘हैपी बर्थडे बुमराह, जडेजा, आरपी सिंह। होलसेल में बर्थडे है आज तो। आप लोगों की लंबी उम्र की ईश्वर (भगवानजी, पांडेजी नहीं) से कामना है।’ बता दें कि ईश्वर पांडे भी एक क्रिकेटर हैं। सहवाग ने एकसाथ तीन क्रिकेटर्स को बर्थडे विश किया लेकिन इसमें भी उनसे एक गलती हो गई। वे करुण नायर को विश करना भूल गए, जबकि इसी दिन उनका बर्थडे भी था।
Happy Birthday @Jaspritbumrah93 @imjadeja @RpSingh99 . Wholesale mein Birthday hai aaj toh . Aap logon ki lambi umar ki Ishwar (Bhagwaan ji, not Pandey ) se kaamna hai.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 6, 2017
Adding @karun126 as well. Happy birthday
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 6, 2017
फर्जी वोटर कार्ड-आधार कार्ड मिलने पर बसपा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
सहवाग ने जल्द ही अपनी गलती को सुधारा
सहवाग ने जल्द ही अपनी गलती को सुधार लिया और एक नया ट्वीट करते हुए नायर को भी बर्थडे विश किया। जवाब ने नायर ने भी उन्हें थैंक्स लिखा। वीरू को एक साथ इतने लोगों को विश करते देख फैन्स को भी मजा आया और उन्होंने भी अपनी ओर से इन क्रिकेटर्स के लिए कमेंट्स किए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jonrUk
Comments
Post a Comment