sss

; //]]>

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धौनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - Khabar NonStop

Rohit Sharma

 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धौनी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह। खेल भावना और किसी के खेल की सराहना करना ही एक अच्छा स्पोर्ट्समैन बनाता है। रोहित ने महेंद्र सिंह धौनी को बल्लेबाजी क्रम में प्रोन्नत कर नंबर चार के स्थान पर भेजने के फैसले को सही बताया है।

दरअसल, पूर्व कप्तान धौनी को बुधवार कोहुए मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और उन्होंने टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित कर दिया। मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘धौनी, बेहतरीन हैं। उन्होंने नंबर चार पर वाकई में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हमारे लिए कई मैच खेले हैं, हमें कई मैच जिताए हैं और अब हमें लगता है कि नंबर चार के लिए वह आदर्श बल्लेबाज हैं। लंबे समय से धौनी मैच को खत्म करते आए हैं, लेकिन अब हम चाहते हैं कि वह बिना किसी दबाव के उन्मुक्त होकर बल्लेबाजी करें।’

विराट कोहली ही हैं टीम इंडिया के असली बॉस: रवि शास्त्री

यही नहीं रोहित ने केएल राहुल और मनीष पांडे की भी तारीफ की और कहा, ‘पारी का आगाज करना राहुल के लिए अच्छा मौका था। वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने यहां शानदार तरीके से बल्लेबाजी की और धौनी व पांडे ने बेहतरीन तरीके से पारी खत्म की।’ रोहित ने कहा, ‘चहल और कुलदीप बीच के ओवरों में हमारे विकेट लेने के विकल्प हैं। वे जानते हैं कि टीम उनसे क्या चाहती है और वह उसी के अनुसार प्रदर्शन करते हैं। वह टी-20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।’

विराट कोहली की शादी पर सवाल उठाने वाले BJP नेता को गौतम गंभीर का जवाब



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kTcnhI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop