sss

; //]]>

‘अगर आप अच्छा खेलते हो तो आपको खुद अच्छी रैंकिंग मिल जाएगी’: पीवी सिंधु - Khabar NonStop

pv-sindhu

 

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की नजरें अगले सत्र में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का है। सिंधु का मानना है कि वो लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन से जल्द ही शीर्ष स्थान हासिल कर लेंगी। गौरतलब है कि सिंधू ने हाल में समाप्त हुए सत्र के दूसरे हाफ में लगभग दो महीने के लिए करियर की सर्वश्रेष्ठ दुनिया के दूसरे नंबर की रैंकिंग हासिल की थी।

कोच शास्त्री के बाद अब रोहित शर्मा ने किया धोनी का समर्थन

दरअसल, पीबीएल में कल रात सिंधू ने कहा, ‘मैं आगामी सत्र में खुद को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के रुप में देखना चाहती हूं। मैं फिलहाल तीसरे स्थान पर हूं और यह टूर्नामेंटों पर निर्भर करेगा, अगर आप अच्छा खेलते हो तो आपको खुद की रैंकिंग मिल जाएगी। इसलिए मैं रैंकिंग के बारे में अधिक नहीं सोच रही। मुझे सिर्फ अच्छा खेलना होगा और मुझे पता है कि मैं खुद ही वहां पहुंच जाऊंगी।

भारत की स्टार खिलाड़ी सिंधु का कहना है कि अब महिला एकल मैच लंबे होने लगे हैं। उन्होंने कहा, महिला एकल में अब अधिक लंबे मैच खेले जा रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप मेरा सबसे लंबा मैच था और इसके बाद मैं देख सकती हूं कि महिला एकल के कई मैच एक घंटे और डेढ घंटे के आसपास चल रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रत्येक गेम 40 मिनट तक चल रहा है। मौजूदा सर्किट में चीन की खिलाड़ी, जापानी, ओकुहारा, ताइ जू यिंग हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि अब और छोटे मैच होंगे।’

विराट ने अपनी शादी को लेकर कह दी ये बात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lbNFtT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop