अचानक बिगड़ी कटिहार सांसद तारिक अनवर की तबीयत, दिल्ली रेफर - Khabar NonStop
कटिहार। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर की तबियत सोमवार की देर रात बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें उल्टी के साथ ब्लड मिश्रित दस्त की शिकायत थी। अस्पताल में उनका गहन उपचार किया गया। लगभग 12 घंटे तक आईसीयू में रखने व हालत में थोड़ा सुधार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंगलवार की दोपहर एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। अनवर को कटिहार से एम्बुलेंस द्वारा पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा लाया गया। वहां से एयर एम्बुलेंस से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए।
बड़ी खबर: ‘मेनका गांधी’ की पीलीभीत दौरे पर तबियत बिगड़ी, एयरएम्बुलेंस से मेदांता लाया जायेगा
बता दें कि अनवर सोमवार की शाम पूर्णिया एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं लगने पर वो तुरंत अपने आवास पर लौट आए थे। यहां देर रात तकलीफ बढऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनवर को दिल्ली के डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया जाएगा। डॉक्टर ने बताया कि, उनके आंत में रक्त स्त्राव होने से तबियत बिगड़ी है साथ ही वो पहले से ही उक्त रक्तचाप व मधुमेह से ग्रसित हैं।
अचानक तबियत बिगड़ने के बाद बस ड्राइवर की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BU2Wdy
Comments
Post a Comment