sss

; //]]>

ट्विटर ने दिया नया फीचर, थ्रेड के झंझट को किया दूर - Khabar NonStop

Twitter

ट्विटर लोगों की जिंदगी काधीरे-धीरे एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। कोई छोटी-बड़ी अपडेट हो या फिर सरकार और संस्थानों से कोई मदद चाहिए हो या किसी की शिकायत करनी हो, ट्विटर का बखूबी उपयोग करना लोग सीख रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोगों की बात लंबी हो जाती थी और टुकड़ों में उन्हें ट्वीट करने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर ट्वीट करके की गलती

थ्रेड के झंझट से होंगे दूर

हाल ही में ट्विटर ने कैरक्टर की लिमिट बढ़ाकर 280 की थी। मगर लोग अब भी अपनी पूरी बात कहने के लिए थ्रेड बना रहे हैं। ट्विटर ने इसी को देखते हुए ट्वीट वाले बॉक्स में ही एक + का बटन ऐड कर दिया है, जिससे अपनी लंबी बात आप बिना किसी थ्रेड के झंझट में फंसकर कह सकेंगे

वेब प्लैटफॉर्म पर किया लॉन्च
दरअसल ट्वीट करने का एक तरीका थ्रेड बनाना है, जिसके तहत अपनी लंबी बात को हम टुकड़ों में 1/2 या 1/3 करके कहते हैं। जिस ट्वीट में 1/2 लिखा होता है, इसका मतलब ये होता है कि दो हिस्सों में यह ट्वीट है और पहला ट्वीट आप पढ़ रहे हैं। हालांकि यह 1/2 और 1/3 लिखने की जरूरत नए अपडेट के बाद नहीं रह जाएगी।
अपने वेब प्लैटफॉर्म पर ट्विटर ने इस फीचर को टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह अगले कुछ हफ्तों में iOS और ऐंड्रॉयड पर उपलब्ध होगा। आपको इसके लिए अपना ट्विटर ऐप अपडेट करना होगा।

बुर्का और जींस पहनकर लड़कियों ने किया डांस, मुस्लिम संगठन ने कहा…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C8PKh3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop