sss

; //]]>

करिश्माई सुपरस्टार रजनीकांत ने रखा राजनीति में कदम, बनाएंगे नई पार्टी - Khabar NonStop

Rajinikanth

चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री की पुष्टि कर दी है। उन्होनें चेन्नई के राघवेंद्र कल्याण मंडपम में इस बात की घोषणा की। 67 वर्षीय सुपरस्टार ने कहा कि वह राजनीति में एंट्री कर रहे हैं और अपनी नई राजनैतिक पार्टी बनाएंगे। रजनीकांत ने कहा आज लोग हमारे प्रदेश पर हंस रहे हैं। इस घोषणा के साथ थलाईवा ने महीने के सस्पेंस को ख़त्म कर दिया। उन्होनें 31 दिसंबर को राजनीति के बारे में अपने रूख को साफ़ करने की बात कही थी। आज देश की सभी राजनैतिक पार्टियों समेत तमाम लोगों की नजरें उन पर टिकी हुईं थी।

चुनाव आयोग ने जयललिता के अंतिम दिनों के वायरल विडियो पर लगाई रोक

लोकसभा चुनावों से पहले लांच करेंगे पार्टी

रजनीकांत ने कहा है कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में पूरे प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी। लोकसभा चुनावों से पहले वह अपनी पार्टी लांच करेंगे। उनकी पार्टी तमिलनाडु के सभी 234 क्षेत्रों में अपने उम्मेदवार उतारेगी। उन्होनें राघवेंद्र कल्याण मंडपम में अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के लोगों से राज्य की राजनीति में एक संरचनात्मक परिवर्तन की मांग की है।

कमल हासन का बड़ा बयान, कहा- भाजपा से नहीं एतराज

पार्टी के तीन मंत्र, सच्चाई, मेहनत और विकास

करिश्माई सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि, “मेरी पार्टी के तीन मंत्र होंगे, सच्चाई, मेहनत और विकास।” उन्होनें आगे कहा, “राजनीति की दशा काफी खराब हो गई है। सारे राज्य हमारा मजाक बना रहे हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं आता हूं तो यह लोगों के साथ धोखा होगा।” उन्होनें तमिलनाडु की राजनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज सभी राजनैतिक दल और नेता हमारा पैसा लूट रहे हैं। लोगों से अपील करते हुए उन्होनें कहा कि इस प्रकार की राजनीति को बदलने की जरुरत है। रजनीकांत ने कहा, “जहां भी सत्ता का दुरुपोयग होगा, मैं उसके खिलाफ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि आज चारों ओर भ्रष्टाचार है और राजनीति का सिर्फ नाटक हो रहा है।”

रजनीकांत करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीति में होगी एंट्री?

‘1996 से हूं राजनीति में’

सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 2.0 और काला सिनेमाघरों में आ रही है। पिछले छः दिनों से वह लगातार 1 हजार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। अपने यात्रा के आखिरी दिन उन्होनें अपने राजनैतिक स्टैंड की घोषणा की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रजनीकांत ने कहा, “मैं राजनीति में 1996 से हूं। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं राजनीति में एंट्री कर रहा हूं। मैं राजनीति पर अपना स्टैंड 31 दिसंबर को सामने रखूंगा।” रजनीकांत ने 1996 में जयललिता का विरोध किया था। उन्होनें लोगों से जयललिता के विरोध में मतदान करने की अपील की थी। रजनीकांत ने कहा था, “अगर जयललिता दोबारा सत्ता में आईं तो भगवान भी तमिलनाडु को नहीं बचा सकेगा।

जयललिता मृत्यु केस: जांच पैनल ने शशिकला और अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष को भेजा समन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CnvRFX

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop