लालू ने बीजेपी और नीतीश को बताया दो तरह का चूहा.. - Khabar NonStop
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चूहों की प्रजातियों के बारे में भी ज्ञान देते हुए बीजेपी और नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, दो तरह के चूहे होते हैं एक चूहा हरना होता है दूसरा चूहा क्रोसना होता है। उन्होंने ये भी कहा कि, हमने चूहे खाएं हैं इसीलिए पता है।
दरअसल, लालू यादव पटना में आयोजित शहीद जगदेव राजनैतिक जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में सबको खूब हंसाया। इस मौके पर उन्होंने बिहार में शराबबंदी का भी जमकर मजाक उड़ाया और कहा कि, जब नीतीश कुमार दारू बंद करके आए थे तो हमने कहा कि क्या हुआ भाई ? तो वो बोले कि हमने शराब बंद कर दी, तो हमने कहा कि अब बंद कर दिया तो पहले खोला क्यों था। लालू ने बीजेपी और नितीश को बताया दो तरह का चूहा
हिमाचल चुनाव लाइव: BJP को मिला बहुमत, 38 सीटों पर
लालू यही हैं रुके उन्होंने आगे कहा की, चटकदार, मसालेदार और भड़कदार आदतें छूटेंगी लेकिन पीने का आदत कभी नहीं छूटेगी। पटना की जीरो माइल पहाड़ी पर सुबह 4:00 बजे हरियाणा और झारखंड से शराब का ट्रक आता है और होम डिलीवरी करने वाले लोग उसे वहां से उठाकर ले जाते हैं। लालू यादव ने इस कार्यक्रम के दौरान कोई मौका नहीं छोड़ा नीतीश पर निशाना साधने का ।
फेक न्यूज रोकने के लिए Google ने उठाया कदम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2oDWDEC
Comments
Post a Comment