जाधव मामले में पाक की ‘बदसलूकी’ पर आज सुषमा संसद में देंगी बयान - Khabar NonStop
जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ हुए व्यवहार के बाद से पुरे देश में गुस्सा है। आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा संसद के दोनों सदनों में इस पर बयान देने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसीलिए सभी को उनके बयान का इंतजार है कि वो इस मामले में क्या बयान देने वाली हैं। सुषमा सुबह 11 बजे राज्यसभा, दोपहर 12 बजे लोकसभा में बयान देंगी।
सुषमा ने ट्विटर पर की घोषणा, 8 पाकिस्तानियों को दी मेडिकल वीजा की मंजूरी
विपक्ष में दिखी नाराजगी
आपको बता दें कि बुधवार को भी कुलभूषण जाधव मसले पर संसद में हंगामा हुआ था। इस दौरान कुलभूषण जाधव के मामले में विपक्षी पार्टियों ने नाराजगी व्यक्त की थी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना पर पाकिस्तान की निंदा की। वहीं विपक्षी पार्टियों ने सुषमा स्वराज के बयान की मांग की है। यही नहीं कांग्रेस ने तो कुलभूषण जाधव मुद्दे पर पाकिस्तान से माफी की मांग की है, इसके अलावा भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है।
पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, पाकिस्तान की ओर से भारत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जाधव की पत्नी की चप्पल में कुछ संदिग्ध वस्तु थी इसलिए जांच के लिए उन्हें उतरवा लिया गया था। पाकिस्तान ने कहा कि जूते में कोई धातु लगा था और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वो कोई रिकॉर्डिंग डिवाइस था। पाकिस्तान द्वारा जाधव परिवार के साथ किये गए व्यवहार पर भारत में गुस्सा तो है ही साथ ही भारत ने पाकिस्तान को चेताया है कि वो इससे जुड़े किसी भी पहलू का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा तो ठीक नहीं होगा।
सिखों को जबरन मुसलमान बना रहा पाकिस्तान, सुषमा ने दिया कार्रवाई का भरोसा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ce4WfH
Comments
Post a Comment