sss

; //]]>

रोटी पाकर मुस्कुरा उठे चेहरे.. - Khabar NonStop

Bahraich

बहराइच। समाज में दो जून की रोटी के लिए सँघर्ष करने वाले भूखे से बेहाल लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आज देर शाम को इंडियन रोटी बैंक की ओर से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर 51 पैकेट रोटी क़ा वितरण किया गया। रोटी पाकर भूख से बेहाल मुरझाए चेहरे खिल उठे।

इंडियन रोटी बैंक बहराइच ने 51 पैकेट रोटी क़ा किया वितरण

इंडियन रोटी बैंक की बहराइच इकाई की ओर से इस कार्यक्रम के तहत आठवें सप्ताह में रोटी क़ा वितरण सम्पन्न हुआ। इंडियन रोटी बैंक की यूपी सेंट्रल प्रभारी चौधरी सरिता पटेल के निर्देशन में शहर स्थित चीफ क्वार्डिनेटर अतुल अवस्थी अतुल के गोंडा रोड स्थित आवास पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके पूर्व सभी ने रोटियाँ एकत्रित कीं। रोटियों के साथ बिस्किट पैकेट, अचार, सब्जी और सलाद की व्यवस्था कर पैकिंग की हुई। दरगाह, जंजीरी गेट, मोलबी बाग, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड, आदि स्थानो पर रोटी क़ा वितरण कर जरूरतमंदों को रोटी मुहैया कराई गई। रोटी वितरण कार्य में वर्किंग टीम इंचार्ज- श्री दीपक श्रीवास्तव का कार्य सराहनीय रहा। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अंकित, प्रभात शर्मा ,आनन्दं श्रीवास्तव,सत्यम शुक्ला,आलोक प्रजापति, सचिन प्रजापति, राहुल, अंजली अवस्थी आदि मौजूद रहे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jwt4mE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop