अगले साल होगी सोनम कपूर की शादी, बुक हो चुकी है लोकेशन! - Khabar NonStop
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब खबर आ रही है कि 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी कर सकते हैं। खबरों की माने तो इनकी शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक की जा चुकी है।
सलमान और शिल्पा का बयान बना मुसीबत, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन
अक्सर सोनम और आनंद को देखा गया है साथ
बता दें कि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर ही कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने भी साथ जाते हैं। अब खबर आ रही है कि, साल 2018 में सोनम और उनके कजिन मोहित मारवाह की शादी हो सकती है। मोहित फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से दुबई में शादी करेंगे। बता दें कि मोहित ने फिल्म फगली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और फिल्म फ्लॉप रही।
सगाई की भी आयी थी खबरें
बताते चलें कि आनंद दिल्ली के बिजनेसमैन हैं। सोनम और आनंद काफी लंबे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल दिवाली पर खबरें आ रही थीं कि सोनम और आनंद सगाई करने वाले हैं, लेकिन खबरें महज अफवाह निकली। गौर हो कि, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अचानक 11 दिसंबर को विराट कोहली से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। हो सकता है सोनम भी ऐसे ही सभी को चौंका दें।
VIDEO: क्रिसमस की सेलिब्रेशन कुछ इस तरह का रहे हैं ट्विंकल और अक्षय
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BLPKqR
Comments
Post a Comment