sss

; //]]>

जेल में लगे जैमर से पुलिस लाइन की आपातकालीन सेवाएं हुई ठप - Khabar NonStop

pilibhitपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में जिला कारागार में सुरक्षा के मद्देनजर सप्ताह भर पहले लगाया गया जैमर पुलिस महकमे के लिए सर दर्द बन गया है। इस जैमर के शुरू होने के बाद से न सिर्फ जेल परिसर के मोबाइल बल्कि पुलिस लाइन से संचालित हो रही कई आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो गयी है। सिग्नल न मिलने के कारण मोबाइल, वायरलेस का संचालन भी प्रभावित हो गया है। साथ ही इंटरनेट की स्पीड भी कम हो गयी है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने जेल प्रशासन को पत्र भेजा है। मामला शासन स्तर से जुड़ा होने के चलते अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है।

मिट्टी की ढांग में दबकर महिला की हुई मौत

पूरा मामला

आपको बता दें कि जनपद की जेल में अब तक कोई गंभीर विवाद सामने नहीं आया है। लेकिन पूर्वांचल के त्रिभुवन सिंह, मुन्ना बजरंगी जैसे कई बड़े माफिया यहाँ की जेल में सजा काट चुके है। इस कारण जिला जेल पर कई बड़े अधिकारियो की निगाह रही है। वही शासन की ओर से प्रदेश की जेलों को सुरक्षा घेरे में लेने की कवायद के चलते जिला कारागार में सप्ताह भर पूर्व 70 मीटर रेंज का जैमर लगाया गया। इससे शासन की मंशा तो जरूर पूरी हुई पर इसके साथ-साथ पुलिस की समस्या बढ़ गई है। जैमर लगने के बाद मोबाइल सिग्नल ठप हो गए। वही जेल के कर्मचारियों के मोबाइल भी बंद हो गए।वही दूसरी तरफ जेल के पड़ोस में पुलिस लाइन में भी समस्या बढ़ गयी।

बहराइच: 250 किग्रा काली मिर्च के साथ तस्कर गिऱफ्तार

ऐसे बढ़ी दिक्कत

पुलिस लाइन कार्यालय और आवासों पर रहने बाले पुलिस परिवार के सदस्यों को मोबाइल ठप पड़ जाने के चलते काफी दिक्कत होने लगी। यहाँ तक की पुलिस बिभाग के सीयूजी नंबर भी सही से काम नहीं कर रहे है। ऐसे में जेल प्रशासन ने पिछले कई महीनो से ख़राब पड़े पीएनटी फ़ोन को सही करवाया है। उधर यूपी डायल 100, डीसीआरबी, फायर ब्रिगेड, समेत कई आपातकालीन सेवाओ के कार्यालय पुलिस लाइन में ही है। जैमर ने इन सभी को अपनी जद में काफी हद तक ले लिया है। जिला जेल में सप्ताह भर पूर्व जैमर के लगने के बाद से इसकी  मिल रही शिकायतों के बाद एसपी कलानिधि नैथानी की ओर से इस समस्या के समाधान कराने को एक पत्र जिला जेल प्रशासन को भेजा गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iEdlh9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop