sss

; //]]>

रोडवेज बस कर्मी और प्राइवेट वाहन कर्मी में हुई मारपीट - Khabar NonStop

ppilibhitपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में डग्गा मार वाहनों की भरमार है। यह डग्गा मार वाहन पीलीभीत से नबाबगंज और बरेली के लिए भी चलते है। शहर के नौगांवा चौराहे पर इन डग्गा मार वाहनों का जमाबड़ा देखने को अक्सर मिलता है। इनका किराया भी रोडवेज बस के बराबर ही है। इसी के चलते आज सुबह प्राइवेट डग्गा मार वाहन के ड्राइवर ने सवारियों को बिठाने के चलते एक रोडवेज बस के कंडक्टर को बस के अंदर जा कर पीट दिया। जिसके चलते आक्रोशित रोडवेज बस के चालको ने शहर के नौगांवा चौराहा पर चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते बहुत लंबा जाम गया। सुचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया है।

पीलीभीत: अंतर्राज्यीय वाहन लूट गैंग का खुलासा

हर रोज होती है ऐसी दिक्कतें

आपको बता दें यह कोई एक दिन की बात नहीं है। शहर के नौगवां चौराहा जहाँ से हर तरफ को जाने के लिए सावरिया और बसे आसानी से मिल जाती है। और अक्सर सवारियों की भारी भीड़ भी देखने को मिल जाती है। साथ ही नौगवां चौराहे पर ओवर ब्रिज बनने का काम भी तेजी के साथ चल रहा है। जिसके चलते सभी बाहन नौगवां चौराहे से ईदगाह होते हुए बरेली जाते है। इसी के चलते नौगांवा चौराहे पर काफी भीड़ रहती है। इसी चौराहे से टनकपुर, अमरिया-सितारगंज-जहानाबाद-हरिद्वार के लिए भी बसे मिलती है। इसी बजह से इस चौराहे पर सावरिया और वाहनों का जमावड़ा रहता है।

bus

बस के कंडक्टर को पीटा

आज सुबह जब रोडवेज बस नौगांवा चौराहे पर आई तब सवारियां बस में बैठने लगी। पर वही पहले से मौजूद प्राइवेट डग्गा मार वाहन का ड्राइवर जबरन सवारियों को अपने वाहन में बिठाने का प्रयास कर रहा था। इसी के चलते प्राइवेट डग्गा मार बाहन के ड्राइवर ने बस में जाकर बस के कंडक्टर को पीट दिया। जिसके बाद आक्रोशित रोडवेज बस कर्मियो ने नौगवां चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना जब पुलिस तक पहुँची तब सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साथ ही रोडवेज बस कर्मियो को कार्यवाही करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।

क्या कहना है रोडवेज बस कर्मी का

रोडवेज बस कर्मी एम एच् खान ने बताया कि पीलीभीत से बरेली के लिए प्राइवेट वाहन चलवाए जाते है। और बस में सवारियों को बैठने नहीं दिया जाता है। इसकी शिकायत कई बार एआरटीओ से भी की गयी पर अब तक कोई कार्यबाही नहीं की गयी। आज सुबह भी यही हुआ सवारियों को बस में बैठने नहीं दिया जा रहा था। जब हमारे ड्राईवर कंडक्टर सवारियों को बस में बैठा रहे थे तब प्राइवेट वाहन के ड्राईवर सवारियों को जबरन अपने वाहन में बिठा रहे थे। इसी के चलते प्राइवेट वाहन के ड्राइवर ने हमारे कंडक्टर को मारा-पीटा।

आजमगढ़। ट्रेन हादसा होने पर बाल-बाल बचे स्टाफकर्मी

क्या कहना है सीओ सिटी का

सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छल ने बताया कि प्राइवेट वाहन के ड्राइवर और रोडवेज बस के कंडक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। मार पीट की बात भी सामने आई है।

जिसके बिरोध में रोडवेज बस कर्मियो ने चारो तरफ बसें लगाकर जाम लगाने का प्रयास किया था। बाद में समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया गया है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज़ किया जा रहा है। साथ ही सख्त से सख्त कार्यबाही की जायेगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AH8F2c

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop