नितिन पटेल ने कहा ये मान-सम्मान की लड़ाई, हाईकमान करेगा फैसला - Khabar NonStop
अहमदाबाद। गुजरात में नई सरकार के गठन के बाद आपसी अनबन की खबरें सामें आ रही हैं। विजय रुपानी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। इस बार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच विभागों के आवंटन को लेकर ठन गयी है। अभी तक मीडिया में इस बात की अटकलें लगाईं जा रही थी। आज डिप्टी सीएम ने खुद मीडिया से बातचीत कर कहा कि मुख्यमंत्री विजय रुपानी से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उनका सम्मान बचा रहे वह बस इतना चाहते हैं। अब उप मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नितिन पटेल के सम्मान में कहां कमी आ रही है ये तो सबको पता है।
गुजरात के नए मंत्रिमंडल में दरारें, पटेल मांगे मोर!
पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहसाना बंद का आह्वान
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने उनके साथ 10 विधायकों के समर्थन की बात को नकार दिया। उन्होनें कहा कि मैंने अपनी सारी बात पार्टी हाईकमान से की है। इसपर जो फैसला पार्टी हाईकमान करेगी वह मान्य होगा। गौरतलब हो सरदार पटेल ग्रुप के नेता लालजी भाई ने नितिन पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। उन्होनें कहा कि यह उनके दिल की बात हो सकती है मेरी कोई ऐसी इच्छा नहीं है। लालजीभाई ने अपनी इस मांग को लेकर सोमवार को मेहसाना शहर के बंद का आह्वान किया है।
गुजरातः सभी मंत्रियों के विभागों का हुआ आवंटन, देखें किसे मिला कौनसा विभाग
हार्दिक पटेल को भी दिया न्योता
नितिन पटेल ने मीडिया से कहा कि मैं पार्टी से इस्तीफ़ा नहीं दे रहा। इस्तीफ़ा देने का कोई सवाल ही नहीं खड़ा हो रहा। बात सिर्फ मान-सम्मान की है, सत्ता की कोई भूख नहीं है। उन्होनें बताया कि इस मसले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी बात हुई है। उप मुख्य्म्नात्री नितिन पटेल ने कहा मैं अपने आवास पर ही हूँ, कोई भी मुझसे मिलने यहाँ आ सकता है। उन्होनें कहा हार्दिक पटेल भी आ जाएँ तो कोई दिक्कत नहीं है। गौरतलब हो हार्दिक पटेल ने उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करने का न्योता दिया है। हार्दिक ने कहा था कि नितिन पटेल कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं यहां उन्हें उनके मन माफिक पद दिया जायेगा। हार्दिक ने कहा है, ‘अगर नितिन भाई 10 विधायकों के संग बीजेपी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं, तो हम कांग्रेस में उन्हें उपयुक्त पद देने की बात करेंगे। हार्दिक ने ये बातें बोटाड में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की बैठक से पहले कहीं।’
प्रधानमंत्री को याद आये पुराने दिन, साझा की तस्वीरें
नितिन को मनाने के लिए BJP मुख्यालय में बैठक
बीजेपी मुख्यालय में नितिन पटेल को मानाने के लिए बैठक का आयोजित होने वाली है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विजय रुपानी, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघानी और पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। बीजेपी में इस मुद्दे पर कोई भी नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जानकारी के लिए बता दें नितिन पटेल और मुख्यमंत्री विजय रूपी के बीच अनबन की वजह दो अहम विभागों का बंटवारा है। नितिन पटेल को उनके पुराने विभाग नहीं आवंटित किये गए। वह गृह और शहरी विकास मंत्रालय चाहते थे। इसके साथ ही 2 अन्य अहम विभाग वित्त और राजस्व भी उन्हें नहीं दिए गए। पटेल को सड़क एवं भवन, हेल्थ एवं फैमिली, नर्मदा, कल्पसार, चिकित्सा और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
गुजरात में एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lp5Exi
Comments
Post a Comment