sss

; //]]>

कुलभूषण जाधव से आज मिलेंगी उनकी मां और पत्नी - Khabar NonStop

Kulbhushan-Jadhav

पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में फांसी की सज़ा पाने वाले भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव सोमवार को इस्लामाबाद में आज क्रिसमस के मौके पर अपनी मां और पत्नी से मिल सकेंगे। इस मामले में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे और मुलाक़ात के बाद उसी दिन भारत वापस लौट जाएंगे। इस दौरान इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह उनके साथ रहेंगे।

पाकिस्तान ने कहा: कुलभूषण जाधव को तत्काल फांसी का कोई खतरा नहीं

प्रवक्ता मोहम्मद फ़ैसल ने दी थी जानकारी 

बता दें कि, पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फ़ैसल ने शनिवार रात इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाधव को उनके घरवालों से मुलाक़ात के कार्यक्रम के बारे में पाकिस्तान ने भारत से जानकारी मांगी थी इसके बाद इस्लामाबाद में साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान प्रवक्ता मोहम्मद फ़ैसल ने कहा कि कुलभूषण जाधव के परिजनों को इस्लामाबाद के लिए वीज़ा जारी कर दिया गया है।

माँ और पत्नी की सुरक्षा की गारंटी पाकिस्तान की होगी 

वहीं, परिवार के साथ डिप्टी हाईकमिश्नर के जाने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जिओ टीवी को बताया कि जाधव की मां और पत्नी के साथ सोमवार को भारतीय हाई कमीशन के अधिकारी जाएंगे। वहीं भारत ने पाकिस्‍तान के इस दावे को खारिज किया है। बताते चलें कि, भारत ने मुख्य तौर पर ये पाकिस्तान के सामने ये शर्त रखी थी कि कुलभूषण का परिवार जब पाकिस्तान में जब होगा तब न तो उनकी मां और न ही पत्नी से पूछताछ की जाए और उनकी सुरक्षा की गारंटी भी पाकिस्तान की होगी।

कुलभूषण जाधव से 25 दिसंबर को मिल सकेंगी उनकी मां और पत्नी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BLXRno

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop