गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गाँधी ने कह दी ये बड़ी बात - Khabar NonStop
अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी गुजरात चुनाव के बाद एक्शन मं दिख रहे हैं। गुजरात चुनावों के परिणाम आने के बाद राहुल गाँधी ‘चिंतन शिविर’ के माध्यम से चुनाव परिणाम का विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होनें कहा है कि चुनाव में साथ न देने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। उन्होनें साफ़ कहा है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में पार्टी का साथ ना देने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं पर गाज गिरने वाली है। उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।
गुजरात में एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक गिरफ्तार
पार्टी का साथ ना देने वालों के खिलाफ होगी करवाई
राहुल गांधी ने सख्त संदेस देते हुए कहा, ”मैं पार्टी के ऐसे लोगों को संदेश देता हूं कि अगर आप चुनाव में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे, तो हम आपके खिलाफ हैं। जिन्होंने चुनाव में जोरशोर से काम किया, उऩको हम संगठन में लाएंगे।” राहुल गाँधी ने कहा कि जिन लोगों ने चुनाव के दौरान पार्टी का साथ नही दिया है, उनके खिलाफ प्यार से करवाई की जाएगी। उन्होनें आंकड़ा देते हुए कहा पार्टी में कुल पांच से 10 फ़ीसदी लोग ऐसे हैं।
गुजरात: ‘चिंतन शिविर’ के माध्यम से काग्रेस चुनाव परिणाम का करेगी विश्लेषण
बीजेपी ने पैसे और उद्योगपतियों के सहारे लड़ा चुनाव
बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी को जबरदस्त पटखनी दी है। उन्होनें कहा कि तीन चार महीने पहले लोग कांग्रेस के बारे में सशंकित थे। लोग सोचते थे कि कांग्रेस बीजेपी को गुजरात में टक्कर दे पायेगी या नही? बीजेपी गुजरात में 150 सीटों का दावा कर रही थी। राहुल गाँधी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को दिखा दिया कि वह अपनी विचारधारा पर चुनाव लड़ती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा चुनाव में हमें जीत मिली है। बीजेपी ने पैसा, पुलिस, उद्योगपति और तमाम चीजों के सहारे चुनाव लड़ रही थी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्यार से चुनाव लड़ा और हम जीत गए। उन्होनें गुजरात में नई लीडरशिप कड़ी करने की बात कही। अगली बार काग्रेस को 135 सीटें दिलाने का दावा भी किया।
गुजरात चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को लगा ‘भारी झटका’
झूठे कैंपेन ने गुजरात में दिलाई हार
राहुल गाँधी ने कहा कि जनता यह जानती है कि हम उनके मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं। किसान और महिलाओं ने हमें वोट दिया है। बीजेपी को उद्योगपतियों की सरकार बताते हुए उन्होनें कहा अगले पांच साल तक बीजेपी उद्योगपतियों की सरकार चलाएगी और कांग्रेस जनता की। राहुल गांधी ने कहा, ”चुनाव की हार की मुख्य वजह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का झूठा कैंपेन है। इन्होंने पिछले 20 साल से झूठ का कैंपेन चलाया। मेरे लिए मुख्य चुनौती यही झूठा कैंपेन था।” उन्होनें कहा, ”गुजरात ने बहुत कुछ सिखाया है। गुजरात ने मेरे दिल में जगह बनाई है। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता मजबूती से लड़ेंगे और हर स्तर पर बीजेपी को टक्कर देंगे। फिलहाल मैं चुनाव जीतने के लिए बीजेपी को बधाई देता हूं।”
गुजरात चुनाव परिणाम: 99 सीटों के साथ सत्ता में काबिज रहना बीजेपी के लिए एक चुनौती
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BrWfuW
Comments
Post a Comment