सेक्स रैकेट संचालिका सोनू पंजाबन को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार - Khabar NonStop
दिल्ली। दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाली सोनू पंजाबन का नाम क्राइम की दुनिया में काफी जाना पहचाना है। सोनू पंजाबन को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।
कई संगीन मामले दर्ज
सेक्स रैकेट समेट कई संगीन मामले दर्ज है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनू पंजाबन का असली नाम गीता अरोड़ा है। एक जमाने में गीता खुद एक कॉल गर्ल थी। गीता अरोड़ा उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी में बरामद हुई।
काबुल में आत्मघाती हमला, 7 की मौत
पुलिस से बचती रही गीता
पुलिस की जांच में गीता बचकर निकल गई इसके बाद उसकी मुलाकात विजय नाम के एक शख्स से हो गई। दोनों ने शादी की लेकिन कुछ दिनों बाद विजय यूपी पुलिस के हाथों मारा गया। इसके बाद गीता की दोस्ती दीपक नाम के शख्स से हुई पुलिस एनकाउंटर में वो भी मारा गया।
-दीपक के भाई के साथ मिलकर गीता जिस्म के कारोबार की सीढ़ियां चढ़ती चली गई और गीता से सोनू पंजाबन बन गई।
-सेक्स रैकेट के कारोबार से सोनू पंजाबन करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई।
-कई फ्लैट खरीद लिए बाद में सोनू पंजाबन ने दिल्ली के सभी दलालों से हाथ मिलाना शुरु कर दिया।
बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाश घायल
-जिसने सोनू का साथ देने से मना किया वो दूबारा कभी सुबह का सूरज नहीं देख पाया देखते ही देखते सोनू का सेक्स रेकेट कारपोरेट में बदल गया।
-उसने लड़कियों को फिक्स सैलेरी पर रखा। वो ग्राहक के पैसे में से लड़कियों को पैसे नहीं देती थी।
-अलग-अलग इलाकों में फैले हुए दलाल उसके संरक्षण में काम करते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BOwZTO
Comments
Post a Comment