सर्दियों के मौसम में खायें बाजरा, इसके फायदे हैं अनेक - Khabar NonStop
आमतौर पर सभी के घर में गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती है लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप बाजरे की रोटियां खाते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया तो दुरुस्त होगी ही साथ ही ये एनर्जी का अच्छा स्त्रोत है। तो चलिए जान लेते हैं बाजरा खाने के फायदे-
चीज खाने से होगा हार्टअटैक का खतरा 14 प्रतिशत तक कम
- सर्दी के दिनों में बाजरा का सेवन शरीर में अंदरूनी गर्माहट बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- बाजरा कैल्शियम से भरपूर होता है ऐसे में सर्दियों के दिनों में होने वाली जोड़ों की समस्या व ऑस्टियोपोरासिस में यह बेहद लाभकारी है।
- बाजरा ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्त्रोत है इसे खाने से एनर्जी मिलती है। इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि बाजरा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
- बाजरा मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
- कई अध्ययनों में कहा गया है कि बाजरा कैंसर से बचाव करता है।
- बाजरा के नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।
गठिया रोग में आराम दिलाये लौंग, और भी हैं फायदे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zFOJKW
Comments
Post a Comment