sss

; //]]>

मोहम्मद अली को चैलेंज देने वाले बॉक्सर की करेेगें शाहरुख मदद - Khabar NonStop

Shahrukh बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपनी दिलदारी साबित की है। उन्होंने अपने देश के खिलाड़ियों के प्रति अपना सम्मान और प्यार व्यक्त किया है। दरअसल 1982 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कौर सिंह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कौर सिंह अपनी बीमारी की वजह से अपने मेडिकल बिलों के भुगतान तक नहीं कर पा रहे थे। जैसे ही इस बात का पता शाहरुख खान को लगा उन्होंने तुरंत कोलकाता नाइट राइडर्स फाउंडेशन के जरिए पंजाब के इस मुक्केबाज को 5 लाख रुपये की मदद की।

Video: एनुअल डे पर पापा शाहरुख संग थिरके अबराम

शाहरुख ने कहा

शाहरुख ने बताया की ‘खिलाड़ी हमारे देश के गौरव होते हैं और समाज के रूप में उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। हमारे साथी खिलाड़ी के मुश्किल वक्त में हमें उनका साथ देना चाहिए। हम हर किसी को अपने तरीके से ऐसा करने के लिए आग्रह करते हैं। हम कौर सिंह को जल्द ठीक होने के लिए और एक स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। ‘हम नाइट राइडर्स, खेल के बारे में बेहद भावुक हैं, जो सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है।

shahrukh

ये था इनका जीवन

खनाल खुर्द के एक छोटे से घर मे रहने वाले कौर सिंह को जब इस बारे में पता चला तो उनका कहना था, ‘पूरे देश से इतना बड़ा समर्थन मिलने के बाद मुझे लग रहा है कि मैं अतीत की महिमा को एक बार फिर से जी रहा हूं। मैं हर किसी का धन्यवाद करता हूं।’ बता दें कि 69 साल के कौर सिंह एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने प्रदर्शनी मैच में मुक्केबाज दिग्गज मुहम्मद अली के खिलाफ रिंग में प्रवेश किया था। कौर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी 2 लाख रुपये का एक चेक मिल चुका है। कौर सिंह एक गंभीर कार्डिक समस्या से जूझ रहे हैं। उनका हर महीने दवाओं पर 8,000 रुपये खर्च होता है।

आराध्य के डांस का ये वीडियो हो रहा है वायरल, आपने देखा ?

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kepACy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop