फारूक अब्दुल्ला ने दी बीजेपी और आरएसएस को सलाह - Khabar NonStop
नई दिल्ली। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी और आरएसएस को कहा है कि गुजरात चुनाव के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं के भड़काने की कोशिश बंद कर दें। ऐसा करना देश के हित में नहीं है और इससे बचना चाहिये।
दरअसल, एक बयान में उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को सलाह देते हुए कहा, ‘खासकर चुनाव के समय में ‘जनता की भावनाएं और जुनून भड़काने’ से बाज़ आना चाहिये। देश को धार्मिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश देशहित में नहीं है और ऐसी किसी भी इस तरह की प्रवृत्ति को रोका जाना चाहिये।’
फारुख का मानना है कि, देश में मंदिर-मस्जिद के मसले को भड़का कर अपना राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘भारत किसी एक धर्म का देश नहीं है, बल्कि ये कई रंगों के फूलों का एक गुलदस्ता है। सभी मतों के लोगों को धर्म निरपेक्ष भारत में समान अधिकार मिले हुए हैं।’
दागी नेताओं के लिए 12 विशेष अदालतों का होगा गठन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BV23N2
Comments
Post a Comment