sss

; //]]>

ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी मजदूरी करके भरता है पेट - Khabar NonStop

Rajbir Singh

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स-2015 में राजबीर सिंह ने भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीते थे तब उनका स्वागत धूम धाम से किया गया था। लेकिन आज वही ओलंपिक्स विजेता खिलाड़ी अपना पेट भरने के लिए दिहाड़ी मजदूरी और व्हीलचेयर खींचने का काम कर रहा है। गोल्ड मेडल जीतने वाला राजबीर एक छोटे से कमरे में 4 लोगों के साथ रहने को मजबूर है। राजबीर के पिता बलबीर सिंह का कहना है कि मेरा बेटा बहुत खास है, लेकिन वो अधिकारियों की लापरवाही का शिकार हो रहा है।

ये गेंदाबाज हेलमेट पहनकर करता है गेंदबाजी, देखें वीडियो

बता दें कि, इस चैंपियन साइक्लिस्ट को तात्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सम्मानित करते हुए राज्य सरकार की ओर से 15 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। इसके अलावा 10 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से बॉन्ड्स के रूप में मिलने थे। लेकिन राजबीर को अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। वहीं, जब इस मामले में वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में हमें अभी कोई जानकारी नहीं, लेकिन हम इस मामले की जांच करवाकर राजबीर की हरसंभव मदद करेंगे।

VIDEO: धोनी की बेटी जीवा ने सुनाया क्यूट क्रिसमस सॉन्ग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l8HNkq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop