‘काजीगुंड ऑपरेशन आतंकियों के खिलाफ एक अच्छा उदाहरण’: लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू - Khabar NonStop
आतंकियों के खिलाफ कश्मीर में चलाये जा रहे ऑपरेशन में सफलता मिल रही है। अभी तक आतंकियों को ढेर किया जा चुका है और लगातार उनके खिलाफ ऑपरेशन चलाये भी जा रहे हैं। इन ऑपरेशनों में सेना के श्रीनगर स्थित 15 कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने अपने बयान में कहा कि लगातार मिल रही आतंक के खिलाफ सफलताओं का अच्छा उदाहरण है।
क्या कहा जनरल जेएस संधू ने ?
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने कहा, हजिन ऑपरेशन एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऑपरेशन था क्योंकि हमने 6 पाकिस्तानी आतंकियों को बेदखल किया था। उनमें महमूद भाई, जो बांदीपोर के रिसेप्शन समन्वयक थे। इसके अलावा लखवी का भतीजा बेहद अहम थे।
उन्होंने कहा कि, काजीगुंड ऑपरेशन आतंकियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन का एक अच्छा उद्धरण है जिसमें जब आतंकियों द्वारा सेना के एक काफिले पर हमला किया गया था तब हमारी सेना ने इस ऑपरेशन के तहत सभी 3 आतंकवादियों को मार गिराया था। ये आतंक के खिलाफ मुहं तोड़ जवाब था जिसके बाद से आतंकियों द्वारा सेना के काफिले और राजमार्ग पर हमले कम हो गए थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iClqDc
Comments
Post a Comment