sss

; //]]>

पंजाब नगर निकाय चुनाव: पटियाला में हिंसा खबर, अकाली दल ने चुनाव बहिष्कार की दी धमकी - Khabar NonStop

Patiala

पटियाला। पंजाब में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव के बीच पटियाला शहर के कई वार्डों में हिंसा की खबरें आयीं हैं। रविवार को पंजाब में तीन नगर निगम निगमों- अमृतसर, पटियाला और जालंधर, 32 नगरपालिका निकायों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है। लगभग 25% मतदाताओं ने दोपहर तक अमृतसर और पटियाला में वोट डाले हैं।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर 22 किलो हेरोइन के साथ 1 पिस्टल भी बरामद

लुधियाना में इस वजह से नही हो रहे चुनाव

मुख्य प्रतिस्पर्धा सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ( जो मुख्य विपक्षी पार्टी है) के बीच है। शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन इस चुनाव में बैकफुट पर नजर आ रही है। राज्य के सबसे बड़े शहर लुधियाना का नगर निगम चुनाव नहीं मतदाता सूची का नहीं बन पाने के कारण अभी नही हो रहा है।

अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने की फायरिंग

शिरोमणि अकाली दल ने पटियाला में धांधली, बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को धमकी की खबरों के बाद चुनावों का बहिष्कार करने की धमकी दी। पार्टी के सांसद प्रेम चंद्रुमजरा ने कहा, “यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव कराने का तरीका नहीं है।” उन्होंने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पटियाला में कथित तौर पर गोलीबारी की और नभा-पटियाला सड़क पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए।

घायल फौजी को देखकर नवजोत सिंह सिद्धू का ये था रिएक्शन

आम आदमी पार्टी ने की आलोचना

आम आदमी पार्टी ने हिंसा की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों की आलोचना करते हुए कहा कि वे सत्ता में जब भी होते हैं, इसी तरह व्यवहार करते हैं। आप नेता और दिरबा के विधायक हरपाल चीमा ने कहा, “कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पक्षों ने हमेशा संवैधानिक पदों का दुरुपयोग किया है।”

सिद्धधू ने कहा चुनाव जीतकर राहुल को देंगे तोहफा

राज्य के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मतदान के बाद कहा कि पार्टी को नगर निकाय चुनाव जीतने का पूरा भरोसा है और यह नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उपहार होगा। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए गए बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को खारिज कर दिया, और कहा कि निर्वाचन पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से पूरे राज्य में हो रहा है।

गाय-भैंस, कुत्ता, बिल्ली पालने पर लगेगा टैक्स, कराना होगा रजिस्ट्रेशन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yMewAI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop