शोशल मीडिया पर उछली खाकी टोपी-पिस्टल - Khabar NonStop

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में एक हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ता ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की टोपी और सर्विस रिवाल्वर लेकर फ़िल्मी अंदाज में ढेर सारी तस्वीरें खींची। अब दरोगा साहब की यह टोपी और रिवाल्वर सोशल मीडिया पर तमाशा बन गयी है। पद की गरिमा भूल कर अपनी टोपी और सर्विस रिवाल्वर दूसरे को देने वाला दरोगा बुलंदशहर में ही तैनात है।
पशु चोरी के चलते, एसएसपी ऑफिस का किया घेराव
पद की गरिमा भूले दरोगा जी
दरअसल बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के उपरकोट चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार एक बर्थडे पार्टी में सिरकत कर रहे थे। इस पार्टी में लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए दरोगा जी यह भूल गए कि अपनी टोपी और सर्विस रिवाल्वर किसी को देना पद की गरिमा का उल्लंघन करना है। उन्होनें अपनी टोपी और रिवाल्वर अपने ही एक दोस्त और एक हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ता यश पंडित को थमा दी।
अस्पताल की लापरवाही से शिशुओं की मौत के बाद CMO ऑफिस का घेराव
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
बजरंग दल के कार्यकर्त्ता यश पंडित ने फ़िल्मी अंदाज में टोपी लगाकर और रिवाल्वर हाथ में लेकर तस्वीरें खींची। यश पंडित ने इन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गयी हैं।
अवैध अस्लाह सहित दो बदमाश गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfSCtl
Comments
Post a Comment