सर्राफा के यहां हुई चोरी बुलन्दशहर - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। यूपी के बुलन्दशहर में चोरों ने खुर्जा के पदम् सिंह गेट पर स्तिथ बड़ी सर्राफा व्यपारी की दुकान पर हाथ साफ कर दिया, चोरों ने जहां सर्राफ की पूरी दुकान खंगाल दी वहीं दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर उखाड़ ले गए जिसके बाद गुस्साए व्यपारियों और पुलिस के बीच जमकर नौंकझौंक हुई।
पुलिस के हाथ लगी सफलता, कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार
पूरा मामला
दरअसल खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पदम् सिंह गेट स्तिथ गिरिराज ज्वलर्स की दुकान ऊपरी मंज़िल से जाल को आयरन कटर ब्लेड से काटकर चोर अंदर घुस गए जिसके बाद चोरों ने पूरी दुकान खंगाल डाली, चोर दुकान में रखे लाखों के आभूषण के साथ अपनी पहचान छुपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और व्यपारियों के बीच भी तीखी नौंकझौंक हुई।
पीलीभीत: आज से चूका बीच तीन जनवरी तक फुल
क्या है आरोप
सर्राफा व्यपारियों का आरोप है कि पुलिस कार्यवाही करना ही नहीं चाहती है इससे पहले भी चोरों ने इन्ही की दुरी दुकान में चोरी का प्रयास किया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गईं थी लेकिन पुलिस ने आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं की इसलिए बेफिक्र चोरों ने आज पूरी दुकान खंगाल दी, मौके पर पहुंचे सत्ताधारी विधायक ने भी चेतावनी दी है की यदि पुलिस इस चोरी का खुलासा नहीं करती है तो में ये मामला ऊपर तक ले जाऊंगा वहीं पुलिस के आला अधिकारी चोरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BUidXz
Comments
Post a Comment