sss

; //]]>

राहुल ने अब देश में बढ़ती महंगाई को लेकर पीएम मोदी से किया सवाल - Khabar NonStop

rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजरात चुनाव के मद्देनजर सवाल करने का सिलसिला अभी भी जारी है। राहुल ने मंगलवार को ट्वीट करके देश में बढ़ती महंगाई को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया। उन्होंने लिखा कि जनता की कमाई पर नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब महंगाई की मार पड़ रही है।

गुजरात में जो भी हारा उसको हरिनाम!

राहुल ने किया ट्वीट

पीएम मोदी से राहुल ने 7वां सवाल ट्वीट करके पूछा। राहुल ने ट्वीट में लिखा कि, ‘जुमलों की बेवफाई मार गई, नोटबंदी की लुटाई मार गई, GST सारी कमाई मार गई, बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई। बढ़ते दामों से हो रहा है जीना दुश्वार बस अमीरों की होगी भाजपा सरकार?’

आंकड़ों का भी किया जिक्र 

अपने ट्वीट में राहुल ने कुछ आंकड़ों का भी जिक्र किया है। जो कि देश में बढ़ती हुई महंगाई की तरफ इशारा कर रहे हैं। इसमें बताया गया है कि गैस सिलिंडर से लेकर दाल, प्याज, दूध, डीजल, टमाटर जैसी वस्तुओं के दाम साल 2014 से 2017 के बीच दोगुने से ज्यादाबढ़ गए हैं।

मोदी को घेरने की रणनीति

कांग्रेस ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच रणनीति बनाई है कि प्रधानमंत्री मोदी से रोज राहुल गांधी एक सवाल पूछेंगे। राहुन ने अपने पहले सवाल में गुजरात में आवास देने के वादा के बारे में पूछा था। दूसरे सवाल में गुजरात सरकार पर कर्ज के मामले में पूछा था। तीसरे में बिजली आपूर्ति के बारे में पूछा था। इसके बाद राज्य में शिक्षा व्यवस्था और गुजरात में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य का मुद्दा राहुल ने उठाया था। और प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया था।


from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nuKK3i

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop