sss

; //]]>

मध्य प्रदेश पीएससी का रिजल्ट घोषित, शीर्ष चारों स्थान पर लड़कियों का कब्ज़ा - Khabar NonStop

PSC

इंदौर। जबलपुर की संपदा सर्राफ ने शनिवार को 2017 में राज्य की पीएससी परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। शिवांगी अग्रवाल दूसरे स्थान पर और इंदौर की जुही गुप्ता ने इस परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया। गौरतलब हो, चौथे स्थान पर भी एक लड़की ही है। चौथा स्थान प्रिया वर्मा को मिला है। इस सभी को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चुना गया है। इन लड़कियों ने शीर्ष छार स्थान हासिल कर अपने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

केन-बेतवा नदी संबंध परियोजना के बाधाओं के बारे में अनजान नितिन गडकरी!

अध्ययन को बोझ के रूप में न देखना सफलता का राज

बेहद ख़ुशी के साथ संपदा सर्राफ ने कहा, “मैं हमेशा से प्रशासनिक सेवा में आना चाहती थी। मेरा मानना है कि वहां काम करने की बहुत गुंजाइश है। पिछले वर्ष मुझे डीएसपी के लिए चुना गया था। इस वर्ष मैंने डिप्टी कलेक्टर के लिए आवेदन किया था। मुझे परीक्षा में टॉप करने की कोई उम्मीद नहीं थी।” संपदा ने कहा कि अध्ययन को बोझ के रूप में ना देखना ही सफलता का रहस्य है। मैंने लगातार 12 घंटे पढाई कभी नहीं की।”

मध्य प्रदेश सरकार का नया कानून: टीवी, सोशल मीडिया पर नकेल की तैयारी

नियमित अध्ययन और अभ्यास से मिली सफलता

24 वर्षीय इंदौर की जूही को पीएससी-2015 परीक्षा में नाइब तहसीलदार के पद के लिए चुना गया था। इस बार, जूही ने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है। जूही ने कहा, “मैं परिणाम से बेहद खुश हूं। परीक्षा के साथ मेरे लिए परीक्षा का प्रबंधन करना मुश्किल था, लेकिन परीक्षा से एक महीने पहले नियमित अध्ययन और व्यापक अभ्यास से मुझे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।”

मध्यप्रदेश में WWE जैसी फाइट की तैयारी शुरू, खली ने सीएम से की मुलाकात

पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन जारी किया रिजल्ट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने शनिवार को राज्य सेवाओं के लिए 668 उम्मीदवारों का चयन किया – उनमें से 294 (44%) महिलाएं हैं। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए आयोग ने ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिया है। 517 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें से 25 डिप्टी कलेक्टर, 45 डीएसपी और 315 नायब तहसीलदार थे।

जापान के निवेशक करेंगे मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bs9mMl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop