sss

; //]]>

प्रधानमंत्री को याद आये पुराने दिन, साझा की तस्वीरें - Khabar NonStop

Narendra Modi

गांधीनगर। मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर सचिवालय मैदान में 61 वर्षीय विजय रुपानी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के गोपनीयता की शपथ ली। गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली ने विजय रुपानी समेत उनके सहयोगी उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और अन्य 18 मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रुपानी समेत 19 मंत्रियों ने ली शपथ

बीजेपी ने किया शक्ति प्रदर्शन

बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में प्रदर्शित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह समेत भारत सरकार के 30 केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री मौजूद थे।

गुजरात चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को लगा ‘भारी झटका’

प्रधानमंत्री ने साझा की पुराने दिनों की याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होनें ट्वीट में अपने पुराने दिनों के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने 2001, 2002, 2007, 2012 के शपथ ग्रहण समारोह की पुरानी तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया। पीएम मोदी के साथ इन तस्वीरों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू दिखे।

गुजरात चुनाव परिणाम: 99 सीटों के साथ सत्ता में काबिज रहना बीजेपी के लिए एक चुनौती



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lfQadZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop